स्पष्ट रखें वित्त संबंधी बातें
- फोटो : istock
क्यों है जरूरी फाइनेंस पर बात करना
फाइनेंस की बातें यानी आर्थिक स्थिति से संबंधित बातें। भावनात्मक तौर पर यह कहा जा सकता है कि रिश्तों के बीच पैसों को क्या लाना! लेकिन असल में अक्सर आर्थिक झगड़े ही रिश्तों में दरार आने का बड़ा कारण बनते हैं। किसने, किसपर, कैसे, क्या खर्च किया, कौन किस तरह से खर्च करेगा, शादी के बाद क्या नई जिम्मेदारियां जुड़ेंगी और किस पर कितना भार आएगा।
यह सब बातें अगर पहले से ही स्पष्ट हों तो रिश्तों की गर्माहट हमेशा बनी रहेगी। इसलिए इन सभी बातों को पहले से ही शांति से बैठकर समझें और तय करें। इससे यह फायदा होगा कि आगे किसी भी तरह की असमंजसता और उलझन नहीं होगी और दूसरे आपको सामने वाले की एप्रोच भी समझ आ जाएगी।