फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2023 Thali Decoration: सजा रही हैं रक्षाबंधन की थाली तो जरूर रखें ये सामान

Wed, 30 Aug 2023 12:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Raksha Bandhan Thali - फोटो : Amar Ujala
Raksha Bandhan 2023 Thali Decoration: आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। भद्रा के कारण राखी रात 09:03 बजे के बाद से बांधी जाएगी। राखी बांधने का मुहूर्त 31 अगस्त को सुबह 07 बजकर 7 मिनट तक है। हालांकि आप पूरा दिन रक्षाबंधन मना सकते हैं। रक्षाबंधन के मौके पर भाई की कलाई पर राखी बांधने का रिवाज होता है। इसके लिए सबसे पहले बहन भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं। अक्षत लगाकर उनकी आरती उतारी जाती है। राखी बांधने के बाद मुंह मीठा कराया जाता है।

इस पूरी प्रक्रिया के लिए बहन रक्षाबंधन की थाली सजाती हैं, जिसमें जरूरत का वह सारा सामान होता है जो राखी बांधने के लिए जरूरी है। अक्सर बहनें राखी की थाली में जरूरी चीजें रखना भूल जाती हैं, बाद में राखी बांधते समय उन्हें उस सामान की जरूरत महसूस होती है। इसलिए पहले ही राखी की थाली को सजा लें और हर जरूरी सामान थाली में रख लें। इस लेख में आपको रक्षाबंधन की थाली में रखी जाने वाले जरूरी सामान की लिस्ट दी जा रही है।
 
विज्ञापन

2 of 7
Raksha Bandhan - फोटो : iStock
कुमकुम

रक्षाबंधन के मौके पर राखी बांधते समय बहन भाई के मस्तक पर तिलक लगाती है। हिंदू धर्म के अनुसार, किसी भी शुभ कार्य में तिलक लगाना जरूरी होता है। इसलिए रक्षाबंधन की थाली में कुमकुम या रोली को जरूर रख लें, ताकि उससे भाई का तिलक कर सकें।
विज्ञापन

3 of 7
Raksha Bandhan - फोटो : iStock
अक्षत

अक्षत का अर्थ कच्चे सफेद चावलों से है। अक्षत को शुभ माना जाता है। किसी भी पूजा-पाठ में अक्षत जरूर शामिल करना चाहिए। भाई के मस्तक पर तिलक के बाद अक्षत छिड़का जाता है। थाली में कुछ चावल के दाने या अक्षत रख लें।

4 of 7
Raksha Bandhan - फोटो : iStock
राखी

रक्षाबंधन बिना राखी अधूरा है। राखी एक प्रकार का रक्षा सूत्र होता है, जो रंगीन धागों का बना होता है। यह रक्षासूत्र भाई की कलाई पर सजने के साथ ही उनकी रक्षा का प्रतीक भी होता है। लाल, पीले और नारंगी रंग वाली शुभ चिन्हों वाली राखी थाली में रख लें।
विज्ञापन

5 of 7
Raksha Bandhan - फोटो : iStock
दीपक

रक्षाबंधन की थाली पूजा की थाल जैसी ही होती है। राखी बांधकर भाई की आरती उतारते हैं और उसे बुरी बलाओं से बचाने के लिए प्रार्थना करते हैं। राखी की थाली में तेल या घी का दीपक जलाकर रखें।
विज्ञापन

6 of 7
नारियल - फोटो : istock
नारियल

नारियल को पूजा पाठ में बहुत शुभ माना जाता है। कुछ जगहों पर रक्षाबंधन के मौके पर बहन अपने भाई को नारियल देती है। इस फल को माता लक्ष्मी का फल माना जाता है। बहन भाई की उन्नति की कामना करते हुए उन्हें नारियल देती हैं। थाली में नारियल भी रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Kalakand - फोटो : Istock
मिठाई

राखी बांधने के बाद भाई और बहन एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं। मिठाई उनके रिश्ते में मिठास घोलने का काम करती है। इसलिए रक्षाबंधन की थाली सजाते समय उसमें मिठाई भी रख लेनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें