फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत: कभी 50 रुपये के लिए अंबानी के घर किया था काम, आज जीती हैं रानियों जैसी जिंदगी

Fri, 02 Apr 2021 06:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Rakhi sawant - फोटो : instagram/Rakhi sawant
बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत अपने आइटम सॉन्ग और बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। राखी ने कई फिल्मों में अपनी धमाकेदार एक्टिंग और डांस से हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। राखी को हर मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए भी जाना जाता है। सोशल मीडिया पर उनके द्वारा शेयर की गई फोटो व वीडियो पल भर में वायरल हो जाती हैं। यही नहीं, राखी अपनी लग्जरी लाइफ के लिए भी जानी जाती हैं। भले ही वो काफी कम फिल्में करती हैं, लेकिन वो रानियों जैसी जिंदगी जीती हैं। तो चलिए आपको राखी सावंत की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511
42 साल की उम्र में भी राखी सावंत खुद को फिट रखे हुए हैं। अपने एक इंटरव्यू में राखी ने बताया था कि उन्हें योग करना काफी पसंद है और उन्हें इससे लगाव है। साथ ही वे अपनी डाइट का भी पूरा ख्याल रखती हैं।
विज्ञापन

3 of 9
राखी सावंत - फोटो : Instagram: @colorstv
राखी की सुबह की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी से होती है। इसके बाद वे कोशिश करती हैं कि उनका नाश्ता हेल्दी हो।

4 of 9
rakhi sawant - फोटो : Twitter - @ColorsTV
राखी सावंत अपनी कमाई फिल्मों, रियलिटी शो, विज्ञापन, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया के जरिए करती हैं। राखी सावंत फिल्मों में आइटम सॉन्ग और रियलिटी शो से अच्छी कमाई करती हैं।
विज्ञापन

5 of 9
Rakhi Sawant - फोटो : instagram
बिग बॉस के सीजन-14 में राखी सावंत को हर सप्ताह ढाई लाख रुपये फीस मिलती थी। यही नहीं, उन्होंने बिग बॉस का घर छोड़ने के बदले में 14 लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन

6 of 9
Rakhi Sawant - फोटो : social media
यही नहीं एक समय था जब सिर्फ 50 रुपये की दिहाड़ी के लिए महज 11 साल की उम्र में राखी ने टीना अंबानी की शादी में लोगों को खाना सर्व किया था। इस बात को राखी खुद एक इंटरव्यू में बता चुकी हैं।
विज्ञापन

7 of 9
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock
बात राखी सावंत की कारों की करें, तो उनके पास कई लग्जरी कारें हैं। राखी के पास लगभग 21.6 लाख रुपये की कीमत वाली फोर्ड एंडीवर कार और लगभग 50 लाख से ज्यादा की कीमत वाली ऑडी ए 4 कार है।

8 of 9
Rakhi Sawant - फोटो : social media
यही नहीं, राखी सावंत के पास मुंबई में दो फ्लैट और एक आलीशान बंगला भी है। इसकी कीमत लगभग 11 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

9 of 9
Rakhi Sawant - फोटो : instagram
वहीं, बात अगर राखी की कुल संपत्ति की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये लगभग 37 करोड़ रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें