बॉलीवुड के सीधे साधे से दिखने वाले एक्टर राजकुमार राव ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी कर ली। स्त्री, शादी में जरूर आना जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का हुनर दिखाने वाले राजकुमार राव की सादगी के लोग फैन हैं। हालांकि असल जिंदगी में राजकुमार राव किसी प्रिंस की तरह जीते हैं। उनकी लग्जरी लाइफ काफी खर्चीली है। 37 साल के राजकुमार राव की इनकम जानकर आप हैरान रह जाएंगे। उनकी लाइफ स्टाइल बेहद लग्जरी है। बंगला, कार कलेक्शन, बाइक कलेक्शन से लेकर स्नीकर्स और घड़ियों तक का उनका कलेक्शन करोड़ों का है। हालांकि राजकुमार राव अपनी लग्जीरियस लाइफ को ज्यादा दुनिया के सामने नहीं लाते। ऐसे में हम आपको आज बताने जा रहें हैं राजकुमार राव के जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातों के बारे में। चलिए जानते हैं कि राजकुमार राव की नेटवर्थ क्या है? एक फिल्म के लिए राजकुमार राव कितना चार्ज करते हैं?