Rahul Gandhi Net Worth: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से इन दिनों चर्चा में हैं। इस बार राहुल गांधी के कपड़ों पर विपक्षियों ने निशाना साधा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपक्ष ने दावा किया है कि राहुल गांधी की टी शर्ट की कीमत 41 हजार रुपये से भी ज्यादा है। उनकी टी शर्ट कलेक्शन को काफी महंगा बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी के कपड़े बर्बरी ब्रांड के हैं। यह ब्रांड दुनिया का काफी पुराना और महंगा ब्रांड है। सवाल है कि आखिर उनकी एक टी शर्ट अगर हजारों की बताई जा रही हैं, तो राहुल गांधी कितनी कमाई करते होंगे? राहुल गांधी राजनीति का एक जाना माना नाम हैं। देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं, हालांकि उन्होंने खुद ही इस पद को त्याग दिया था। अमेठी के सांसद रहे, लेकिन बाद में स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए और यूपी की राजनीति से बाहर हो गए। इसके बाद प्रियंका गांधी को यूपी की राजनीति का उभरता चेहरा बना दिया गया। वहीं राहुल गांधी कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति का चेहरा हैं। लेकिन क्या आपको राहुल गांधी के निजी जीवन के बारे में जानकारी है, राहुल गांधी का घर, शौक, गाड़ियां, नेट वर्थ के बारे में जानें सबकुछ।