S Letter Baby Names: हर माता पिता अपने बच्चे के नाम को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं। बच्चे के जन्म के पहले से ही वह यह सोचने लगते हैं कि उन्हें बच्चे का क्या नाम देना है। नाम हर इंसान की पहचान होता है। माना जाता है कि व्यक्ति पर उसके नाम पर कुछ न कुछ असर भी पड़ सकता है। ऐसे में कपल अगर नए नए माता पिता बने हों और घर पर बच्चे का जन्म हुआ हो तो सोच समझकर उनका नाम रखें। अधिकतर अभिभावक बच्चे का नाम रखते समय हिंदी या अंग्रेजी के अक्षर का चयन करते हैं, जिससे शुरू होता हुआ नामकरण करते हैं। वहीं कई अभिभावक बच्चे के नामकरण के लिए राशि तय कर लेते हैं। पंडित के मुताबिक जन्मदिन की राशि के आधार पर बच्चे का नाम रखना चाहते हैं। ऐसे में अगर आपको अपने बेटे या बेटी का नाम S अक्षर से लिखना हो तो यहां कुछ आकर्षक और सुंदर S अक्षरों के नाम दिए जा रहे हैं।