फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narendra Modi: हाईटेक कार से खाने में पसंद तक, जानिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनशैली के बारे में सबकुछ

Sun, 17 Sep 2023 11:11 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Narendra Modi - फोटो : Amar Ujala
Prime Minister Narendra Modi Birthday 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 73 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर सरकार और राज्यों के दिग्गज नेताओं समेत विपक्षी दलों के नेता बधाई दे रहे हैं। देश विदेश से पीएम मोदी को जन्मदिन के शुभकामना संदेश भेजे जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी का नाम सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों की सूची में शामिल है। वह भारत के साथ ही विदेशों तक काफी प्रसिद्ध नेता के तौर पर उभरे हैं। उनकी लोकप्रियता के कई कारण हो सकते हैं।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व और भाषण के लिए भी प्रसिद्ध हैं। उनकी राजनीतिक उपलब्धियों के बारे में तो जगजाहिर हैं। आइए जानते हैं कि उन्हें खाने में क्या पसंद है और कैसे वह अपने दिन की शुरुआत करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनशैली के बारे में जानिए सबकुछ।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Narendra Modi - फोटो : instagram
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिन की शुरुआत

73 साल की उम्र में भी ऊर्जावान और फिट रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सेहत का विशेष ध्यान देते हैं। वह सुबह पैदल चलते हैं और योगाभ्यास करते हैं। इसके अलावा सेहतमंद खानपान को जीवनशैली में शामिल कर रखा है। वह शुद्ध शाकाहारी और पौष्टिक आहार लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Narendra Modi - फोटो : instagram
सुबह का नाश्ता

सुबह नाश्ते में पीएम मोदी साधा गुजराती खाना पसंद करते हैं। साथ ही उन्हें पोहा खाना भी पसंद है। वह खाकरा, उपमा और खिचड़ी खाना पसंद करते हैं। पीएम मोदी नाश्ते में अदरक वाली चाय पीते हैं।

4 of 6
dal chawal - फोटो : Istock
दोपहर में खाते हैं साधारण भोजन

नरेंद्र मोदी दोपहर के भोजन में दाल, चावल, सब्जी और दही का सेवन करते हैं। गेहूं की रोटी की जगह उन्हें गुजराती भाकरी खाना अधिक पसंद है। पीएम मोदी वैश्विक स्तर पर मोटे अनाज के महत्व के बारे में जानकारी देने के साथ ही मिलेट्स को बढ़ावा दे रहे हैं। उनके खान-पान में भी मिलेट्स शामिल होता है।
विज्ञापन

5 of 6
पीएम के लिए खास खाना - फोटो : amar ujala
पीएम मोदी की पसंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संसद की कार्यवाही के दौरान पीएम मोदी सिर्फ कैंटीन का फ्रूट सलाद खाना पसंद करते हैं। डिनर में वह गुजराती खिचड़ी, बिना मसाले की सब्जी का सेवन करते हैं। इसके अलावा नरेंद्र मोदी उपवास भी रखते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरेंद्र मोदी नवरात्र में पूरे नौ दिन उपवास पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
PM Narendra Modi Car Range Rover Sentinel - फोटो : ANI
पीएम मोदी की हाईटेक गाड़ियां

प्रधानमंत्री का जब भी काफिला निकलता है, उसमें हाइटेक गाड़ियों के साथ ही बेहतर सुरक्षा प्रबंध होता है। पीएम मोदी बहुत ही दमदार गाड़ियों से सफर करते हैं। उनके काफिले में बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज 760Li High Security Edition कार शामिल है। इस कार पर किसी तरह के बम धमाके, गोलियों या केमिकल अटैक का असर नहीं होता है। उनकी बीएमडब्ल्यू कार में 20 इंच का बुलेट प्रूफ टायर है, जिसपर गोलियों का कोई असर नहीं होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए इसे कस्टमाइज़ कराने के बाद कार की कीमत लगभग 10.45 करोड़ है। इसके अलावा रेंज रोवर, टाटा सफारी जैमर, मर्सिडीज बेंज एंबुलेंस भी उनके काफिले में शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें