फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान योजना: क्या होगा अगर पति-पत्नी ने एक साथ कर दिया अप्लाई? जानिए सरकार का नियम

Fri, 24 Sep 2021 12:03 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक सरकारी योजना है, जिसकी 100 फीसदी फंडिंग केंद्र सरकार करती है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना किस्तों में छह हजार रुपये दिए जाते हैं, यानी सरकार द्वारा हर चार महीने पर 2000 रुपये की किश्त जारी की जाती है। अब कहा जा रहा है कि सरकार योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक मदद को दोगुना करने पर विचार कर रही है, यानी सालाना 12 हजार रुपये यानी दो हजार के स्थान पर किसानों को हर चार महीने पर चार हजार रुपये मिल सकते हैं। फिलहाल देशभर में इस योजना का लाभ उठाने वाले किसानों की संख्या 12 करोड़ से भी अधिक है, लेकिन अभी भी बहुत से ऐसे जरूरतमंद किसान हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। दरअसल, इस किसान योजना के लिए सरकार की ओर से कुछ शर्तें निर्धारित की गई हैं, जिसके आधार पर यह तय होता है कि इसका लाभ किसे मिलेगा और किसे नहीं। आइए जानते हैं इसके बारे में... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
क्या होगा अगर पति-पत्नी ने एक साथ कर दिया अप्लाई? 
  • कई किसानों के मन में ये सवाल उठता होगा कि अगर पति-पत्नी ने किसान योजना के लिए एक साथ अप्लाई कर दिया, तो क्या होगा? दोनों को योजना का लाभ मिलेगा या नहीं? तो इस योजना के नियमों के मुताबिक, एक समय पर पति-पत्नी दोनों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पति-पत्नी दोनों को क्यों नहीं मिल सकता योजना का लाभ? 
  • किसान योजना के नियमों के मुताबिक, एक परिवार में एक ही सदस्य को इस योजना का लाभ मिल सकता है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि भारत में परिवार का मतलब पति-पत्नी और बच्चे होते हैं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
क्या होगा अगर पति-पत्नी दोनों उठा रहे हैं योजना का लाभ? 
  • योजना से जुड़ा नियम कहता है कि अगर किसी परिवार में पति-पत्नी दोनों को ही किसान योजना की किश्त मिल रही है, तो पता चलने पर इसे रिकवर किया जा सकता है। अगर यह सरकार की नजर में आता है तो पैसों की रिकवरी की जा सकती है और साथ ही एक लाभार्थी को सूची से बाहर भी कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कैसे उठा सकते हैं किसान योजना का लाभ? 
  • अगर आप किसान हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसकी प्रक्रिया बेहद ही आसान है। आप पंचायत सचिव या पटवारी या स्थानीय कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी के जरिये इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो खुद से भी इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें