हर कोई चाहता है कि वो अमीर बने, उसके पास धन-दौलत के भंडार हो और उसे किसी भी चीज को लेते समय ये न सोचना पड़े कि इसमें कितने पैसे खर्च होंगे। मतलब कुल मिलाकर राजा-महाराजाओं वाली जिंदगी, जिसे हर कोई जीने के सपने देखता है। लेकिन क्या ये सब करना इतना आसान है? शायद, इसका जवाब न ही होगा, लेकिन सच ये भी है कि अगर कड़ी मेहनत की जाए तो कोई मंजिल दूर नहीं होती। जैसे आप भारत के अरबपतियों को ही देख लीजिए। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी से लेकर लक्ष्मी मित्तल तक शामिल हैं, जिन्होंने अपने बिजनेस को खूब आगे बढ़ाया और आज वे काफी अमीर भी हैं। बात इनके घर व गाड़ियों की करें, तो ये हर किसी का दिल जीत लेती हैं। तो इसी कड़ी में आज हम आपको भारत के कुछ अमीर लोगों के आलीशान घरों के बारे में बताने जा रहे हैं, ऐसा इसलिए भी क्योंकि इन कामयाब लोगों की पहचान इनके लग्जरी घरों से भी होती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।