फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Office Tips: ऑफिस में काम करते-करते आने लगे नींद, तो आंखें खुली रखने के लिए अपनाएं ये तरीके

Sun, 24 Apr 2022 04:22 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ऑफिस में नींद को दूर भगाने के उपाय - फोटो : pixabay
Office Tips To Avoid Daytime Sleep: गर्मियों का मौसम आ गया है। इस मौसम में अधिकतर ऑफिस कर्मचारियों की शिकायत होती है कि उन्हें काम के बीच नींद आती है। खासकर लंच टाइम के बाद कर्मचारियों को दोपहर में नींद आने लगती है। आंखें बोझिल होने लगती हैं। ऐसे में कर्मचारियों का काम भी डिस्टर्ब होता है। ऑफिस में काम के बीच नींद आने की एक वजह लगातार बैठे बैठे काम करना हो सकता है। इसके कारण शरीर सुस्त होने लगता है और कर्मचारी को जम्हाई आने लगती हैं। कई बार आप अपने डेस्कटॉप या लैपटॉप पर कुछ जरूरी काम कर रहे होते हैं, इसी बीच आपकी पलकें भारी होने लगती है। सोने का मन करता है लेकिन आप किसी तरह अपनी भारी पलकों को खोल काम में मन लगाने का प्रयास करते हैं। अक्सर आपको सोते हुए सीनियर या बाॅस देख लेते हैं, जिसके कारण आपको डांट भी पड़ सकती है। ऐसे में अगर ऑफिस में काम के बीच नींद आने से आप परेशान हैं तो इन उपायों को अपनाकर मिनटों में आप नींद को दूर भगा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ऑफिस में नींद को दूर भगाने के उपाय - फोटो : Pixabay
कम खाना खाएं

जो लोग लंच में भारी भोजन करते हैं, उनको लंच के बाद ज्यादा नींद आने लगती है। इसलिए लंच में हल्का भोजन करें। इससे नींद की समस्या दूर होती है। इसके अलावा खाने के बाद मीठा खाने से भी नींद आती है। इसलिए अगर आप लंच में मीठा खाना पसंद करते हैं तो मीठे को त्याग दें।
विज्ञापन

3 of 6
ऑफिस में नींद को दूर भगाने के उपाय - फोटो : pixabay
कुछ देर टहलें

लगातार एक ही जगह बैठे बैठे काम करते रहने से शरीर सुस्त हो जाता है। थकान महसूस होती है, जिसके कारण नींद आने लगती है। इसलिए काम के बीच में समय निकालकर कुछ देर टहलना भी चाहिए। कनाडा की एक यूनिवर्सिटी में हुए शोध के मुताबिक, हर घंटे में लगभग 15 मिनट व्यक्ति को खड़ा होना चाहिए। ऐसे में काम से समय निकाल कर कुछ देर खड़े हो जाएं। मौका मिले तो 10-15 मिनट पैदल चलना चाहिए।

4 of 6
कुर्सी पर बैठकर करें योगासन - फोटो : istock
डेस्क स्ट्रेचिंग

शरीर की सुस्ती को दूर करने के लिए आप कुर्सी पर बैठे बैठे डेस्क स्ट्रेचिंग भी कर सकते हैं। ड्रेस स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियां लचीली होती हैं। शरीर में रक्त प्रवाह बनता है और शरीर ऊर्जावान होता है। इससे आपका भोजन पच जाएगा और थकान भी महसूस नहीं होगी।
विज्ञापन

5 of 6
ऑफिस में नींद को दूर भगाने के उपाय - फोटो : Pixabay
चाय-कॉफी का सेवन

वैसे तो चाय या कॉफी का अधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है लेकिन अगर सीमा में किया जाए तो कई फायदे भी हैं। ऑफिस में काम के बीच नींद आने पर चाय या कॉफी का सेवन करें। दोनों ही नींद दूर भगाने के काम आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऑफिस में नींद को दूर भगाने के उपाय - फोटो : pixa
सूरज की रोशनी लें

अगर ऑफिस के बीच काम करते समय नींद आने लगे तो वॉक के लिए जाएं। इसके लिए खुली जगह पर वाॅक करें। कमरे में टहलने की बजाए ऑफिस की छत या बाहर जहां धूप या सूरज की रोशनी मिले, वहां जाएं। खुली हवा और सूरज की रोशनी के कारण आपकी नींद की समस्या दूर हो जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें