फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: नीता अंबानी चलती हैं इन लग्जरी कारों से, पहनती हैं 40 लाख की साड़ी और जीती हैं आलीशान जिंदगी

Tue, 28 Sep 2021 01:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
नीता अंबानी की लाइफस्टाइल - फोटो : facebook/nita ambani
दुनिया भर में कई ऐसी महिलाएं हैं जो अपना नाम और काम दोनों से जानी जाती हैं, और इस लिस्ट में एक नाम है मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का। नीता अंबनी एक हाउस वाइफ के साथ-साथ एक कामयाब महिला भी हैं। जब भी देश की सबसे पावरफुल और बिजनेसवुमन का नाम आता है, तो इस लिस्ट में नीता अंबानी का नाम काफी ऊपर नजर आता है। एक स्कूल टीचर से शुरू किए अपने सफर को लेकर आज वे एक कामयाब महिला तक का सफर तय कर चुकी हैं और उन्हें देखकर महिलाएं प्रेरित भी होती हैं। नीता अंबानी के पास आज किसी चीज की कमी नहीं है और वे एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। आज जो भी वे हैं वो अपनी कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम की वजह से हैं। तो चलिए आपको नीता अंबानी की लाइफस्टाइल के बारे में बताते है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते है...
विज्ञापन

2 of 8
नीता अंबानी की लाइफस्टाइल - फोटो : Pixabay
चाय बेहद महंगी
  • नीता अंबानी के दिन की शुरुआत भी चाय से ही होती है, लेकिन ये चाय जितनी खास है उससे कहीं ज्यादा महंगा इसका कप है। दरअसल, वे जिस कप में चाय पीती हैं उस एक कप की कीमत तीन लाख रुपये है और इसके 50 पीस कप की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है। नीता अंबानी जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड नोरिटिक के कप में चाय पीती हैं और इस कप का बॉर्डर सोने से बना हुआ है।
विज्ञापन

3 of 8
नीता अंबानी की लाइफस्टाइल - फोटो : istock
लग्जरी ब्रांड के पर्स
  • नीता अंबानी के पास महंगे ब्रांड के पर्स हैं, जिनका उन्हें काफी शौक है। उनके पास दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड के पर्स हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।

4 of 8
नीता अंबानी की लाइफस्टाइल - फोटो : Facebook/You n Me
एक बार पहना जूता दोबारा नही पहनती
  • कई मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि नीता अंबानी जिस जूते या सैंडल को एक बार पहन लेती हैं, तो फिर उसे दोबारा नहीं पहनती हैं। उनके पास गोयार्ड, जिम्मी चू कैरी, चनेल और पेड्रो जैसे कई महंगे ब्रांड के जूते और सैंडल हैं।
विज्ञापन

5 of 8
नीता अंबानी की लाइफस्टाइल - फोटो : istock
महंगी ज्वेलरी का भी है शौक
  • नीता अंबानी को ज्वेलरी का भी काफी शौक है। वे गोल्ड और डायमंड दोनों तरह की ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं। वही, उनके पास कई अंगूठियां भी हैं, जिनकी कीमत लाखों में है।
विज्ञापन

6 of 8
नीता अंबानी की लाइफस्टाइल - फोटो : Facebook/Nita Ambani
महंगी घड़ियां हैं पास में
  • नीता अंबानी को सैंडल, जूते, महंगे पर्स के अलावा महंगी ब्रांड्स की घड़ियों का भी काफी शौक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास राडो, कैलिन, कार्टियर, कैल्विन और बुल्गारी जैसी कई महंगे ब्रांडस की घड़ियां हैं और आपको जानकर हैरानी होगी कि इन घड़ियों की कीमत दो लाख रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन

7 of 8
नीता अंबानी की लाइफस्टाइल - फोटो : facebook/nita ambani
बेटी की शादी में पहनी थी 40 लाख की साड़ी
  • नीता अंबानी ने अपने बेटे की शादी में 40 लाख रुपये की डिजाइनर साड़ी पहनी थी, जिसे 36 महिला कारीगरों ने लगभग एक साल में तैयार किया था। वहीं, इस साड़ी को गिनीज रिकॉर्ड बुक में जगह भी मिली है।
विज्ञापन

8 of 8
नीता अंबानी की लाइफस्टाइल - फोटो : pixabay
इन कारों से चलती हैं नीता अंबानी
  • नीता अंबानी के पास कई लग्जरी कारें हैं, उनके पास ऑडी की स्पेशल एडिशन कार ऑडी ए9 कैमेलियन कार है, जिसे विदेश से मंगवाया गया था और इसकी कीमत लगभग 90 करोड़ रुपये है। इसके अलावा नीता अंबनी के पास बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर, रोल्स रॉयल फेंटम, मर्सिडीज बेंज एस क्लास और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी अन्य लग्जरी कारें हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें