फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा कक्कड़: कभी जागरण में भजन गाया करती थी नेहा कक्कड़ और आज हैं करोड़ों की संपत्ति की मालकिन, जानें उनकी लाइफस्टाइल

Tue, 09 Mar 2021 04:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
NEHA KAKKAR - फोटो : instagram/neha kakkar
शायद कभी खुद नेहा कक्कड़ ने भी इस बात को नहीं सोचा होगा कि वे इतनी बड़ी गायिका बन जाएंगी। एक वक्त था जब वे रात-रातभर जागकर माता रानी के जागरण में गाया करती थी, और ये शायद माता रानी का ही आशीर्वाद है कि नेहा अब एक कामयाब सिंगर हैं। नेहा अपने पार्टी नंबर्स के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती हैं, और एक गाने के लिए काफी मोटी फीस भी चार्ज करती हैं। ऋषिकेश से निकली नेहा आज पूरे बॉलीवुड पर राज करती हैं, और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। लेकिन क्या आप नेहा कक्कड़ की लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि वे अपने दिन की शुरुआत ग्रीन टी के साथ करती हैं। उन्हें सुबह नाश्ते में दूध के साथ कॉर्न फ्लेक्स, पोहा और फल खाना काफी पसंद है। यही नहीं नेहा को डोसा और इटेलियन डिश खाना भी काफी पसंद है।
विज्ञापन

3 of 10
neha kakkar - फोटो : Social Media
नेहा चाहे कहीं शूटिंग पर क्यों न हो, लेकिन उन्हें दोपहर के खाने में घर का बना खाना खाना काफी पसंद है। वहीं, उन्हें मीठे में मूंग दाल का हलवा और रसगुल्ला काफी पसंद है। नेहा पूरे दिन में काफी ज्यादा पानी पीती हैं।

4 of 10
neha kakkar - फोटो : insatgram/neha kakkar
अपने एक इंटरव्यू में नेहा ने खुद इस बात को कहा था कि वे व्यायाम नहीं कर पाती हैं, क्योंकि उन्हें काफी ज्यादा ट्रैवल करना पड़ता है। उनके स्टेज शो दो से तीन घंटे के होते हैं, और इसी से उनका वर्कआउट हो जाता है।
विज्ञापन

5 of 10
neha kakakr - फोटो : instagram/neha kakakr
नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं, उनकी एक-एक फोटो को कई मिलियन लाइक मिलते हैं। जहां इंस्टाग्राम पर नेहा के 52.9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, तो वहीं ट्विटर पर उन्हें 1.1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
विज्ञापन

6 of 10
neha kakakr - फोटो : instagram/neha kakakr
बात नेहा की कमाई की करें, तो वे अपने गानों, म्यूजिक एल्बम, स्टेज शो, विज्ञापन और ब्रांड प्रमोशन के जरिए काफी मोटी कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा स्टेज शो में गाने के लिए लगभग 25 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं और उनकी गानों से सालाना कमाई लगभग पांच करोड़ रुपये तक होती है।
विज्ञापन

7 of 10
neha kakakr - फोटो : facebook/manish agarwal
नेहा अपने खुद के कई म्यूजिक एलबम भी निकालती हैं, और वे अपने यूट्यूब चैनल से भी अच्छी कमाई करती हैं। साल 2019 में नेहा ने ऋषिकेश में हनुमंत पुरम गली नंबर तीन में अपना आलीशान घर बनवाया था। इस घर में पर्सनल स्विमिंग पूल, लिफ्ट, बड़े कमरे, आंगन में मंदिर आदि बनवाया गया है।

8 of 10
neha kakakr - फोटो : instagram/neha kakakr
इसके अलावा नेहा का मुंबई में भी एक आलीशान घर है। ये घर मुंबई के वर्सोवा में स्थित बांग्ला पनोरमा टावर में है। ये अपार्टमेंट बीएचके है और इस घर की कीमत करोड़ों में है।

9 of 10
neha kakakr - फोटो : instagram/neha kakakr
नेहा को कारों का भी काफी शौक है। उनके पास 70 लाख से ज्यादा कीमत वाली ऑडी क्यू7, रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी कई लग्जरी कारें हैं।
विज्ञापन

10 of 10
neha kakakr - फोटो : instagram/neha kakakr
बात अगर नेहा कक्कड़ की नेट वर्थ की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ लगभग 38 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें