स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस 12 जनवरी को होता है इसलिए इस विशेष दिन को भारत में नेशनल यूथ दिवस के रूप में मनाते हैं। स्वामी विवेकानंद का जीवन और विचार दोनों ही प्रेरणा के स्त्रोत हैं। उनके विचारों को पढ़कर निराश व्यक्ति के मन में भी नई ऊर्जा का संचार हो जाता है। चलिए देखें ऐसे ही स्वामी विवेकानंद के दस विचार जो हर इंसान को देते हैं जीवन जीने की प्रेरणा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
- फोटो : अमर उजाला
एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।
विज्ञापन
3 of 11
- फोटो : अमर उजाला
सबसे बड़ा धर्म है अपने स्वभाव के प्रति सच्चा होना। स्वयं पर विश्वास करो।
4 of 11
- फोटो : अमर उजाला
ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हमीं हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है।
विज्ञापन
5 of 11
- फोटो : अमर उजाला
हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का ध्यान रखिए कि आप क्या सोचते हैं। शब्द गौण हैं। विचार रहते हैं। वे दूर तक यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
6 of 11
- फोटो : अमर उजाला
एक विचार लो। उस विचार को अपना जीवन बना लो, उसके बारे में सोचो उसके सपने देखो, उस विचार को जियो। अपने मस्तिष्क, मांसपेशियों, नसों, शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो, और बाकी सभी विचार को किनारे रख दो। यही सफल होने का तरीका है।
विज्ञापन
7 of 11
- फोटो : अमर उजाला
बस वही जीते हैं, जो दूसरों के लिए जीते हैं।
8 of 11
- फोटो : अमर उजाला
उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए।
9 of 11
- फोटो : अमर उजाला
तुम फुटबॉल के जरिए स्वर्ग के ज्यादा निकट होगे बजाए गीता का अध्ययन करने के।
10 of 11
- फोटो : अमर उजाला
जो तुम सोचते हो वो हो जाओगे। यदि तुम खुद को कमजोर सोचते हो, तुम कमजोर हो जाओगे, अगर खुद को ताकतवर सोचते हो, तुम ताकतवर हो जाओगे।