त्योहारों का सीजन आ चुका है और अब हर किसी को इंतजार है दिवाली का। लेकिन दिवाली से पहले वाले दिन नरक चतुर्दशी पड़ती है। इस दिन की अपनी खास मान्यता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने भौमासुर यानी नरकासुर का वध किया था। इसके साथ ही श्रीकृष्ण ने लगभग 16 हजार महिलाओं को मुक्त भी कराया था। ऐसे में इस दिन सभी लोग काफी खुश थे और इसी खुशी को मनाने के लिए दीप जलाकर उत्सव मनाया गया था। इसी परंपरा को हर साल मनाया जाता है और लोग इस दिन अपने घरों में दीये जलाते हैं। इस दिन महिलाएं व्रत भी रखती हैं और भगवान से अपने घर में सुख-समृद्धि की कामना भी करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन कौन से काम करने चाहिए? आखिर कौन से ऐसे काम हैं, जिन्हें इस दिन करना काफी शुभ माना जाता है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण भी होती है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको बातते हैं।