फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narak Chaturdashi 2021: इस दिन ध्यान से कर लें ये पांच काम, होंगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण

Wed, 03 Nov 2021 12:11 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नरकचतुर्दशी 2021 - फोटो : pexels
त्योहारों का सीजन आ चुका है और अब हर किसी को इंतजार है दिवाली का। लेकिन दिवाली से पहले वाले दिन नरक चतुर्दशी पड़ती है। इस दिन की अपनी खास मान्यता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने भौमासुर यानी नरकासुर का वध किया था। इसके साथ ही श्रीकृष्ण ने लगभग 16 हजार महिलाओं को मुक्त भी कराया था। ऐसे में इस दिन सभी लोग काफी खुश थे और इसी खुशी को मनाने के लिए दीप जलाकर उत्सव मनाया गया था। इसी परंपरा को हर साल मनाया जाता है और लोग इस दिन अपने घरों में दीये जलाते हैं। इस दिन महिलाएं व्रत भी रखती हैं और भगवान से अपने घर में सुख-समृद्धि की कामना भी करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन कौन से काम करने चाहिए? आखिर कौन से ऐसे काम हैं, जिन्हें इस दिन करना काफी शुभ माना जाता है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण भी होती है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको बातते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नरकचतुर्दशी 2021 - फोटो : iStock
स्नान करना
  • नरक चतुर्दशी के दिन को रूप चौदस भी कहा जाता है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर उबटन लगाकर और पानी में नीम के पत्ते डालकर स्नान करना काफी शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन ऐसा करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
नरकचतुर्दशी 2021 - फोटो : Istock
यम के नाम का दिया जलाएं
  • नरक चतुर्दशी के दिन यम की पूजा होती है और इसके बाद शाम को घर की दहलीज पर उनके नाम का दीया भी जलाया जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर के किसी भी सदस्य को अकाल मृत्यु नहीं आती है।

4 of 6
नरकचतुर्दशी 2021 - फोटो : pexels
चौदह दीये जलाने की मान्यता
  • यम के दीये के अलावा इस दिन मान्यता ये भी है कि इस दिन सूर्यास्त के बाद लोग अपने घरों के दरवाजों पर चौदह दीये जलाकर दक्षिण दिशा की तरफ इनका मुंह करना चाहिए। साथ ही पूजा-पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से काफी लाभ मिलते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
नरकचतुर्दशी 2021 - फोटो : istock
कालिका मां की विशेष पूजा
  • नरक चतुर्दशी के दिन को काली चौदस भी होती है और ये दिन माता कालिका के नाम का होता है। इस दिन घर में मां कालिका के नाम की विशेष पूजा करनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से संताप मिट जाता है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नरकचतुर्दशी 2021 - फोटो : pexels
भगवान कृष्ण की पूजा
  • जैसा कि नरक चतुर्दशी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। ऐसे में इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है। श्रीकृष्ण की पूजा करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें