दुनिया भर में ऐसे कई लोग हैं, जो महंगी घड़ियों को पहनने का शौक रखते हैं। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हार्दिक पांड्या भी उन चुनिंदा लोगों में शामिल होते हैं, जिन्हें महंगी घड़ियों को पहनने का शौक है। हालांकि हार्दिक का ये शौक उनके लिए एक बड़ी परेशानी की वजह बन गया, जब उन्हें देर रात रविवार को यूएई से लौटते वक्त एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। एयरपोर्ट पर उन्हें रोकने की मुख्य वजह ये थी कि उनके पास 5 करोड़ रुपये की दो घड़ियां थीं, जिनका बिल हार्दिक के पास नहीं था। वहीं दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या ने इस बात का खंडन करते हुए कहा है कि उन्होंने कस्टम विभाग को सभी महत्वपूर्ण जानकारी दे दी है। विभाग द्वारा जो भी टैक्स उन्हें बताया जाएगा, उसे हार्दिक अदा कर देंगे। इसी कड़ी में आज हम दुनिया की सबसे महंगी घड़ियों के बारे में बात करने वाले हैं, जिनकी कीमत जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इनकी गिनती दुनिया की सबसे लग्जीरियस घड़ियों में की जाती है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते विश्व की नामी गिरामी शख्सियत इन्हें महंगे महंगे दामों पर खरीदती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -