घर की सजावट
- फोटो : istock
मकान की वायरिंग
“बरसात के दिनों में करंट आने की आशंका काफी बढ़ जाती है। इसलिए घर में बिजली के तारों की पहले से ही अच्छी तरह जांच करा लें और जरूरत पड़ने पर मरम्मत कराएं”, मिसेज शर्मा ने अपनी दोस्त मिसेज गुप्ता से कहा। “यह सब ठीक है, लेकिन आपने स्विच बोर्ड पर यह प्लास्टिक कवर क्यों चढ़ाया है?” मिसेज गुप्ता ने पूछा तो मिसेज शर्मा ने जवाब दिया, “इस दीवार पर सीलन है, इसलिए मैंने इसे प्लास्टिक कवर से ढक दिया, ताकि स्विच बोर्ड में करंट न आ पाए।” वैसे भी एक्सपर्ट कहते हैं कि खुले तारों को कवर करना और घर की अर्थिंग व्यवस्था की जांच करना बेहद जरूरी है, क्योंकि कई केसों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में करंट का कारण यही बनते हैं।
आउटडोर फर्नीचर
बरसात के दिनों में गार्डन, छत और बालकनी में बैठना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन अगर आपने इन जगहों पर लकड़ी का फर्नीचर लगा रखा है तो आपको उसे संभलना भी होगा, क्योंकि बारिश के कारण यह फर्नीचर फूलकर खराब हो सकता है। इसलिए बरसात के मौसम में आप गार्डन, छत और बालकनी में लकड़ी के फर्नीचर की जगह प्लास्टिक फर्नीचर का इस्तेमाल कर सकती हैं।