फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Decor: घर के इंटीरियर के मुताबिक चुनें मंदिर का डिजाइन, अपना सकते हैं ये आइडिया

Sun, 29 Oct 2023 04:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Temple Design - फोटो : Social Media
प्रभा किरण

नया घर बनवाया है। घर में अब मंदिर बनवाना है। इसके लिए बाजार में ढेर सारे डिजाइन मौजूद हैं। लेकिन कभी-कभी नए घर में मंदिर का डिजाइन चुनना काफी मुश्किल होता है। अगर आप नए घर में मंदिर बनवाने या खरीदने की सोच रही हैं तो नई डिजाइनों को अपना सकती हैं, जो कि आजकल चलन में हैं। आपका घर बड़ा है और मंदिर के लिए अलग कमरा है तो मंदिर बनवाने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन यदि घर छोटा है तो आप घर के किसी भी कोने में अपनी पसंद का खूबसूरत मंदिर बना सकती हैं। इंटीरियर डिजाइनर वारिजा बजाज कहती हैं कि इन मंदिरों के लिए व्हाइट, ऑफ व्हाइट या पिस्टल टोन वाले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। मंदिर बनवाने या खरीदने के लिए कोरियन मार्बल (मैन मेड मार्बल) लगवा सकती हैं। इसका इस्तेमाल मंदिर को ट्रेंडी लुक देगा।
विज्ञापन

2 of 5
Temple - फोटो : Social Media
ग्लास क्यूबिकल

आपका घर बड़ा है तो आप मंदिर के लिए कांच के क्यूबिकल डिजाइन का विकल्प चुन सकती हैं। इसमें लकड़ी का फ्रेम लगाकर आप मंदिर को अधिक खूबसूरत बना सकती हैं।

हैंगिंग

यह मंदिर खूबसूरती के साथ जगह की भी बचत करता है। लकड़ी के फ्रेम में लाइट्स लगाकर मंदिर को आकर्षक रूप दिया जा सकता है। मंदिर को पारंपरिक रूप देने के लिए आप दरवाजे पर जालीदार डिजाइन भी बनवा सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
POP Temple Design - फोटो : Social Media
पीओपी से बना

घर में मंदिर के लिए जगह की कमी है तो आप मंदिर के पीछे की दीवार पर पीओपी से बनी डिजाइन, जैसे- मूर्तियां, गणेश, ओम या राधे-श्याम के चिह्न बनवा सकती हैं। दीवार पर उभरी यह आकृति मंदिर में बेहद खूबसूरत और आकर्षक लगती है। इसे आप घंटी और एलईडी लाइट्स से सजा भी सकती हैं।

4 of 5
Temple Design - फोटो : Social Media
जालीदार डिजाइन

इस मंदिर में जाली और लकड़ी के ऐसे डिजाइन होते हैं, जो कम जगह वाले घरों में आसानी से फिट हो जाते हैं। इसके जालीदार डिजाइन घर में पारंपरिक भाव को जोड़ते हैं और लकड़ी के पैनल इसे आधुनिक लुक देते हैं। आप अपने मंदिर की उम्र को बढ़ाने के लिए सागौन, महोगनी या चेरी की लकड़ी के पैनल चुन सकती हैं। मंदिर में आप संगमरमर का इस्तेमाल कर इसे अधिक आकर्षक बना सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Temple Design - फोटो : Social Media
बैकड्रॉप लाइट

इस मंदिर में पारंपरिक कटआउट और एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल होता है। दीवार से आने वाली रोशनी से मंदिर में उजाला आता है, जिससे एक दिव्य अनुभूति होती है। कटआउट के लिए आप ओम, राधे-कृष्ण या देवी लक्ष्मी जैसे पैटर्न चुन सकती हैं। साथ ही दीवारों पर आप जाली या घंटियां लगवा सकती हैं।

पोर्टेबल

बाजार में विभिन्न प्रकार के पोर्टेबल मंदिर डिजाइन उपलब्ध हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार लकड़ी, संगमरमर और धातु से बने मंदिर चुन सकती हैं। इसमें मूर्तियों को रखने के लिए अलमारियां या सेल्फ बने होते हैं, साथ ही धार्मिक पुस्तकों और पूजा-पाठ की सामग्री को रखने के लिए अलग से सेल्फ बने होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें