फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Stroke Day 2023: कब और क्यों हुई विश्व स्ट्रोक दिवस मनाने की शुरुआत, जानें इतिहास और इस वर्ष की थीम

Sun, 29 Oct 2023 09:44 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
World Stroke Day 2023 - फोटो : istock
World Stroke Day 2023: वैश्विक स्तर पर स्ट्रोक का खतरा बढ़ रहा है। पहले बुजुर्गों में होने वाली इस बीमारी से अब युवा आबादी भी परेशान हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के मुताबिक, हर साल डेढ़ करोड़ से अधिक लोग स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं और करीब 50 लाख लोगों की मौत हो जाती है।

स्ट्रोक के बढ़ते जोखिमों की रोकथाम और उपचार के बारे में जागरूकता बढ़ाने व स्ट्रोक के शिकार लोगों को बेहतर देखभाल सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से हर साल स्ट्रोक दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के लिए हर साल एक खास थीम होती है। दुनियाभर में स्ट्रोक के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है, साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया जाता है। आइए जानते हैं कब और क्यों विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया जाता है, इस दिन को मनाने की शुरुआत किसने की और इस वर्ष विश्व स्ट्रोक दिवस 2023 की थीम क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
brain stroke
विश्व स्ट्रोक दिवस कब मनाते हैं

हर साल 29 अक्तूबर को विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2004 में हुई, जब कनाडा में वर्ल्ड स्ट्रोक कांग्रेस ने इस दिन को मनाया। दो साल बाद वर्ष 2006 में इस दिन को जन जागरूकता के लिए घोषित किया गया। 2006 में, वर्ल्ड स्ट्रोक फेडरेशन और इंटरनेशनल स्ट्रोक सोसाइटी के विलय के साथ वर्ल्ड स्ट्रोक संगठन स्थापित हुआ। तब से, विश्व स्ट्रोक संगठन (डब्ल्यूएसओ) विभिन्न प्लेटफार्मों पर विश्व स्ट्रोक दिवस (डब्ल्यूएसडी) मनाता आ रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
brain - फोटो : istock
विश्व स्ट्रोक दिवस का इतिहास
  
1990 के दशक में दुनियाभर में स्ट्रोक के बढ़ते आंकड़ों के कारण यह अस्तित्व में आ गया था। 2010 में विश्व स्ट्रोक संगठन ने जागरूकता की कमी और इसके निदान व उपचार का उचित प्रबंधन से मृत्यु दर और विकलांगता को रोकने के लिए स्ट्रोक को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया।

4 of 5
ब्रेन स्ट्रोक
विश्व स्ट्रोक दिवस की थीम 2023

इस वर्ष विश्व स्ट्रोक दिवस की थीम 'Together We Are Greater Than Stroke' (एक साथ मिलकर हम स्ट्रोक से भी बड़े हैं।) यह विषय उच्च रक्तचाप, अनियमित दिल की धड़कन, धूम्रपान, आहार और व्यायाम जैसे जोखिम कारकों की रोकथाम पर जोर देता है, क्योंकि जोखिम कारकों को संबोधित करके लगभग 90% स्ट्रोक को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्ट्रोक क्या है - फोटो : Pixabay
क्या होता है ब्रेन स्ट्रोक

ब्रेन स्ट्रोक एक मेडिकल आपदा है, जिसमें मस्तिष्क के किसी हिस्से की आपूर्ति रक्त परिसंचरण में रुकावट होती है या ब्लड सप्लाई कम होने से ब्रेन के किसी भाग की मृत्यु हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें