खुशगवार जिंदगी की चाह रखते हैं तो ये दस काम आपके जीवन में जबरदस्त परिवर्तन ला सकते हैं। देखें...
विज्ञापन
वो दस काम जिनसे आप हो जाएंगे एकदम 'हैप्पी एंड हेल्दी'
2 of 11
- फोटो : wonderslist.com
बेहद बिजी जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना कठिन है, लेकिन बहुत से जानकार मानते हैं कि अगर आप कभी-कभार ही सही, खुद से ही खाना बनाते हैं तो काफी हद तनावमुक्त होंगे। बड़ा फायदा ये भी है कि आप बाहर के तेल-मसालों और बासी खाने से बचकर खुद के हाथों से पकाया हुआ हाईजीनिक खाना खाएंगे।
विज्ञापन
वो दस काम जिनसे आप हो जाएंगे एकदम 'हैप्पी एंड हेल्दी'
3 of 11
- फोटो : wonderslist.com
अगर आप नौकरीपेशा हैं या खुद का बिजनेस करते हैं तो 12-14 घंटे काम में लगना आम बात है। ऐसे में जो थकान होती है उसे तो पूछिए मत। थकान को भगाने के लिए अच्छी नींद बेहद जरूरी है। जानकारों की मानें तो पूरे शरीर के टिश्यूज को रिपेयर होने में कम से कम 6 घंटे की बिना अड़चन वाली नींद चाहिए होती है। इसलिए अच्छी नींद लें।
वो दस काम जिनसे आप हो जाएंगे एकदम 'हैप्पी एंड हेल्दी'
4 of 11
- फोटो : wonderslist.com
अब बिजी लाइफ में जिम जाने का वक्त तो मिलता नहीं है। इसलिए जब भी मौका मिले, पैदल चलें। लिफ्ट वगैरह को अवॉइड करें। जहां भी हों सीढ़ियां चढ़ें। कॉफी ब्रेक की जगह छोटी सी वॉक को चुन सकते हैं। फोन पर बात करते हुए वॉक करें। इससे आपकी एक्सरसाइज भी हो जाएगी और आप चुस्त-दुरुस्त भी रहेंगे।
विज्ञापन
वो दस काम जिनसे आप हो जाएंगे एकदम 'हैप्पी एंड हेल्दी'
5 of 11
- फोटो : wonderslist.com
सब जानते हैं कि भोजन से हमें ऊर्जा मिलती है। फिर भी लाइफ बिजी हो तो लापरवाही हो ही जाती है। इसलिए कोशिश ये रहे कि हर दिन की शुरुआत हेल्दी नाश्ते से हो। जानकार बताते हैं कि लंच और डिनर के मुकाबले दिन की सबसे ज्यादा कैलोरी नाश्ते से मिलें तो ये सेहत के लिए अच्छा है। नाश्ता अच्छा हो तो आप दिनभर एनर्जेटिक और एक्टिव रहते हैं।
विज्ञापन
वो दस काम जिनसे आप हो जाएंगे एकदम 'हैप्पी एंड हेल्दी'
6 of 11
- फोटो : wonderslist.com
फटाफट काम और फटाफट खाना वाली आदत शरीर का बुरा हाल करती है। लोग जल्बाजी में फास्ट फूड और जंक फूड खा लेते हैं। जो कि लाख बीमारियों की जड़ हैं। कोशिश करें कि जंक फूड के बजाए खूब फल और सब्जियां खाएं। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन, प्रोटीन, मिनरल, आयरन और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। जो सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं।
विज्ञापन
वो दस काम जिनसे आप हो जाएंगे एकदम 'हैप्पी एंड हेल्दी'
7 of 11
- फोटो : wonderslist.com
जितना जरूरी शरीर के लिए खाना है, उतना ही जरूरी खाने को सही वक्त पर खाना है। अमूमन दिन में तीन भोजन लेते हैं। इसलिए कोशिश करें कि सुबह का नाश्ता 7-8 बजे तक हो जाए। लंच के लिए दोपहर के 12 बजे से 2 बजे तक का टाइम परफैक्ट है। डिनर शाम के 7-9 बजे के बीच ले लेना चाहिए। अगर आप सोने से करीब 2 घंटे पहले डिनर करेंगे तो ज्यादा फायदे में रहेंगे।
वो दस काम जिनसे आप हो जाएंगे एकदम 'हैप्पी एंड हेल्दी'
8 of 11
- फोटो : wonderslist.com
शराब पीते हैं तो कम कर दें। एल्कोहल से बॉडी डिहाइड्रेट होती है जिससे शरीर में जरूरी पानी का संतुलन बिगड़ता है। इसके अलावा ज्यादा शराब पीने से सोशल बिहेवियर भी बदलता है जो कई दफा गले की हड्डी बन जाता है। इसकी जगह आप सॉफ्टड्रिंक या सोडा पिएं। फलों का जूस तो लाजवाब रहेगा।
वो दस काम जिनसे आप हो जाएंगे एकदम 'हैप्पी एंड हेल्दी'
9 of 11
- फोटो : wonderslist.com
एल्कोहल, सोडा से भी बेहतर पानी है। इसलिए पानी खूब पिएं। दिन में कम से कम 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। पानी हाजमें को सही करता है, त्वचा में जरूरी नमी बनाए रखता है। शरीर का तापमान ठीक रखता है। वजन घटाने में भी मदद करता है।
वो दस काम जिनसे आप हो जाएंगे एकदम 'हैप्पी एंड हेल्दी'
10 of 11
- फोटो : wonderslist.com
इन दिनों धूप तेज होती है, लेकिन सुबह सूरज उगते वक्त धूप ली जा सकती है। धूप से मिलने वाली विटामिन डी से शरीर को ढेरों बीमारियों से निजात मिलती है।
वो दस काम जिनसे आप हो जाएंगे एकदम 'हैप्पी एंड हेल्दी'
11 of 11
- फोटो : wonderslist.com
और सबसे जरूरी ये है कि आप खुद के साथ कुछ वक्त गुजारें। दुनिया की तमाम बातों को भुला दें और कुछ वक्त के लिए आराम से अपने में खो जाएं। बच्चों के साथ खेलें। बुजुर्गों के साथ वक्त बिताएं। प्रकृति को निहारे और महसूस करें। आप पाएंगे कि एक पॉजिटिव एनर्जी से आप सराबोर हो रहे हैं।