कोरोना वायरस महामारी हमारे बीच काफी लंबे समय से है। भारत में इसकी पहली और दूसरी लहर ने जिस तरह नुकसान पहुंचाया, उसे कोई भारतीय नहीं भूल सकता। किसी ने अपनों को अपनी आंखों के सामने खोया, तो किसी ने अपनों की तकलीफों को देखा। वहीं, विशेषज्ञ पहले ही कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जाहिर कर चुके हैं, जिसकी वजह से हमें और सतर्कता बरतने की जरूरत है और ऐसा इसलिए भी क्योंकि भारत मे त्योहार का सीजन भी शुरू हो चुका है। जैसे- जन्माष्टमी को ही ले लीजिए। इस दिन भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है, लेकिन आपको ध्यान देना है कि त्योहार तो अच्छे से मनाना है कि लेकिन हमें ये नहीं भूलना है कि कोरोना अब भी हमारे बीच मौजूद है। इसलिए जरूरी है कि हम कुछ बातों का ध्यान रखकर ही जन्माष्टमी का त्योहार मनाएं। तो चलिए जानते हैं इन बातों के बारे में।