फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कियारा आडवाणी: ऐसे करती हैं करोड़ों की कमाई और रखती हैं इन लग्जरी कारों का शौक, जानें फिटनेस का राज

Thu, 18 Mar 2021 03:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
कियारा आडवाणी - फोटो : PTI
कबीर सिंह फिल्म से अपनी अलग पहचान बना चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी आज फिल्म जगत का एक बड़ा नाम है। उन्होंने बड़े पर्दे पर कई हिट फिल्में दी, और फैंस के दिल में खास जगह बनाई। आज उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार रहते हैं, और सोशल मीडिया पर उनकी फोटो व वीडियो को खूब प्यार देते हैं। अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत आज कियारा एक लग्जरी लाइफ जीती हैं और उनकी फिटनेस के भी लाखों दीवाने हैं। तो चलिए आपको कियारा आडवाणी की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
Kabir Singh - फोटो : twitter
दरअसल, कियारा आडवाणी ने कई बड़े बैनर तले काम किया है। उन्होंने एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, कबीर सिंह, लक्ष्मी, गुड न्यूज, अर्जुन रेड्डी, कलंक, लस्ट स्टोरीज जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। वैसे तो सभी फिल्मों में उनकी अदाकारी को काफी पसंद किया गया, लेकिन फिल्म कबीर सिंह से लोगों के बीच उन्होंने एक अलग जगह बनाई।
विज्ञापन

3 of 10
Kiara Advani - फोटो : instagram and Facebook/Kiara Advani
वहीं, कियारा खुद को फिट रखने के लिए अपनी डाइट पर काफी ध्यान देती हैं। वे जिम में काफी पसीना बहाती हैं और अपने लुक पर काम करती हैं। कियारा खुद को फिट रखने के लिए पुशअप्स, कार्डियो, सक्वॉट्स और फंक्शनल ट्रेनिंग करती हैं।

4 of 10
lemon - फोटो : pixa
अपने दिन की शुरुआत वे एक गिलास गर्म पानी में नींबू डालकर करती हैं। वहीं, कियारा अपने नाश्ते में स्ट्रॉबेरी, सेब और संतरे जैसे फल खाना पसंद करती हैं। जबकि दोपहर के खाने में वो कम तेल और कम नमक का खाना पसंद करती हैं।
विज्ञापन

5 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वहीं, बात अगर उनके रात के खाने की करें तो वे रात के खाने में हल्का खाना खाती है। साथ ही रात में उन्हें मछली खाना काफी पसंद है।
विज्ञापन

6 of 10
kiara advani - फोटो : instagram
बात कियारा आडवाणी की कमाई की करें, तो वे फिल्मों, विज्ञापन, सोशल मीडिया और ब्रांड प्रमोशन के जरिए अच्छी कमाई करती हैं।
विज्ञापन

7 of 10
kiara advani - फोटो : instagram
बात कियारा की फीस की करें, तो वे एक फिल्म के लिए दो से तीन करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वहीं, वे विज्ञापन के जरिए 30 से 40 लाख रुपये तक सालाना आसानी से कमा लेती हैं।

8 of 10
kiara advani - फोटो : instagram
कियारा आडवाणी मुंबई के पॉश इलाके महालक्ष्मी में रहती हैं, यहां उनका घर है जो काफी आलीशान है। इस घर को काफी शानदार तरीके से सजाया गया है। इस घर में लाइटिंग का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया गया है।

9 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : MercedesBenzInd
कियारा के कार कलेक्शन में कई लग्जरी व महंगी कारें हैं। इसमें लगभग 60 लाख से ज्यादा की कीमत वाली मर्सिडीज बेंज ई220 डी जैसी कई लग्जरी कारें शामिल हैं।
विज्ञापन

10 of 10
kiara advani - फोटो : instagram
वहीं, बात अगर कियारा आडवाणी की नेट वर्थ की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2021 तक उनकी नेट वर्थ लगभग 3 मिलियन डॉलर यानी 23 करोड़ रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें