फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन चीजों की सफाई के लिए न करें सिरके का प्रयोग, हो जाएंगी समय से पहले खराब

Thu, 18 Mar 2021 01:14 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हर चीज को सिरके से साफ नहीं किया जा सकता है - फोटो : social media

सिरका अपने गुणों के कारण अधिकांश घरों में पाया जाता है। सिरके की सहायता से घर की सफाई बहुत अच्छी होती है लेकिन लोगों को यह नहीं पता होता है कि हर चीज को सिरके से साफ नहीं किया जा सकता है। कुछ चीजों के लिए सिरका अभिशाप से कम नहीं है। बाजार में सफाई के लिए उपलब्ध अधिकांश मिश्रणों में सिरका डलता है और यही सिरका घर की कई सारी चीजों को समय से पहले खराब कर देता इसलिए अगली स्लाइड्स से जानिए किन चीजों को भूलकर भी सिरके से साफ नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन

2 of 5
अलग से मिलने वाले क्लीनर का ही प्रयोग करें - फोटो : Social media

लकड़ी का फर्नीचर
कई लोग सिरके की सहायता से लकड़ी के फर्नीचर को साफ करते हैं। उस समय तो फर्नीचर साफ हो जाता है लेकिन सिरके के प्रयोग से फर्नीचर की वैक्स पॉलिश निकल जाती है जिसका कि प्रयोग फर्नीचर की सुरक्षा के लिए किया जाता है। पॉलिश के निकलने से फर्नीचर पर स्क्रैच तो पड़ते ही हैं, साथ ही यह पुराना भी दिखाई देने लगता है इसलिए सिरके के उपयोग के बजाय लकड़ी के फर्नीचर को साफ करने के लिए अलग से मिलने वाले क्लीनर का ही प्रयोग करें। 

विज्ञापन

3 of 5
ऐसे मिश्रण का इस्तेमाल न करें जिसमें सिरका हो - फोटो : अमर उजाला

मार्बल और ग्रेनाइट
किचन में आजकल मार्बल और ग्रेनाइट का उपयोग होना सामान्य बात है। इन पत्थरों की मजबूती और अच्छे लुक के कारण भी इनका इस्तेमाल अधिक होता है। यह महंगे आते हैं इसलिए कोई नहीं चाहता कि ये जल्दी खराब हो जाए लेकिन हर कोई यह नहीं जानता कि एसिड इन पत्थरों को कमजोर कर इनकी उम्र को कम करता है इसलिए इनकी सफाई के लिए किसी भी ऐसे मिश्रण का इस्तेमाल न करें जिसमें सिरका हो। 

4 of 5
एंटी-ग्लेयर गुण पर प्रभाव पड़ता है, - फोटो : सोशल मीडिया

इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन
कई सारे लोग सोचते हैं कि सिरके से साफ करने पर कांच जिस तरह एकदम चमक जाता है उसी तरह टी.वी, लेपटॉप, फोन आदि की स्क्रीन को भी विनेगर से साफ किया जा सकता है लेकिन विनेगर से इन्हें साफ करने पर इनके एंटी-ग्लेयर गुण पर प्रभाव पड़ता है, साथ ही धीरे-धीरे उपकरण का टच भी खराब होने लगता है इसलिए गलती से भी इससे सफाई न करें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिरके का प्रयोग होता है तो यह कमजोर होने लगती हैं - फोटो : social media
टाइल्स
मार्बल और लकड़ी ही नहीं बल्कि यदि घर में किचन, बाथरूम आदि में लगी चीनी मिट्टी की टाइल्स पर भी सिरके का प्रयोग होता है तो यह कमजोर होने लगती हैं। आजकल अधिकांश घरों में यही टाइल्स लगवाई जाती है क्योंकि यह दिखाई अच्छी पड़ती है। यदि लगातार सिरके वाले किसी मिश्रण से टाइल्स की सफाई होती रही तो जल्द ही टाइल्स टूटने लगती हैं और हम कारण भी नहीं समझ पाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें