फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC लाया है गजब का ऑफर, अब आराम से करें खूबसूरत लद्दाख की सैर

Wed, 22 Sep 2021 12:00 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आईआरसीटीसी का लद्दाख टूर पैकेज - फोटो : iStock
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी लोगों को देश की सैर कराने के लिए अक्सर टूर पैकेज लेकर आता रहता है, जो काफी अच्छे होते हैं। इस बार आईआरसीटीसी लेह-लद्दाख का टूर पैकेज लेकर आया है। लद्दाख एक बेहद ही खूबसूरत जगह है, जो उत्तर में काराकोरम पर्वत और दक्षिण में हिमालय पर्वत के बीच में है। चूंकि यह पर्वतीय क्रम में आता है, इसलिए यहां की अधिकांश भूमि कृषि योग्य नहीं है। यहां की जलवायु अत्यंत ही शुष्क और कठोर है। यहां नदियां कुछ ही समय प्रवाहित हो पाती हैं, शेष समय में यहां बर्फ जम जाती है। घूमने के लिहाज से लद्दाख देश की सबसे बेहतरीन और खूबसूरत जगहों में से एक है। अगर आप भी इस जगह की सैर करने की सोच रहे हैं, तो आईआरसीटीसी के टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में...   
विज्ञापन

2 of 5
पैंगोंग लेक - फोटो : Pixabay
लेह-लद्दाख का यह टूर पैकेज कुल छह रात/सात दिन का है। इसमें आपको शाम घाटी, लेह, नुब्रा, टर्टुक और पैंगोंग की सैर कराई जाएगी। आईआरसीटीसी ने लद्दाख टूर पैकेज का हिस्सा बनने की अपील की है और कहा है कि इसके माध्यम से लद्दाख क्षेत्र की सुंदरता का अनुभव करें। 
विज्ञापन

3 of 5
पैंगोंग - फोटो : Pixabay
इस टूर पैकेज में आपको लेह में तीन रातें, नुब्रा में दो रातें और पैंगोंग में एक रात रूकने का मौका मिलेगा। इसमें आपको नाश्ते से लेकर लंच और डिनर की भी व्यवस्था आईआरसीटीसी की ओर से की जाएगी। यह पैकेज लेने के लिए प्रति व्यक्ति 18,100 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। टूर डेट 25 सितंबर है। यह पैकेज लेने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक करना होगा। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस टूर पैकेज में इन चीजों की कीमतों को शामिल नहीं किया गया है: 
  • फ्लाइट टिकट 
  • नुब्रा वैली में ऊंट की सवारी 
  • होटल, टिप्स, मिनरल वाटर, टेलीफोन शुल्क, लॉन्ड्री और व्यक्तिगत प्रकृति की सभी वस्तुओं पर कोई भी पोर्टेज
  • कोई भी स्टिल/वीडियो कैमरा शुल्क, स्मारकों के लिए प्रवेश शुल्क 
  • कोई भी अतिरिक्त भोजन/मार्ग में भोजन, दर्शनीय स्थलों की यात्रा और यात्रा कार्यक्रम में उल्लिखित गतिविधियों के अलावा अन्य गतिविधियां 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कोविड नियमों का पालन करना जरूरी 
  • टूर पैकेज सेवाओं के दौरान सभी पर्यटकों को हर समय कोविड उपायों का पालन करने की आवश्यकता है। 
  • लद्दाख जाने के लिए यात्रा के 48 घंटों के भीतर अनिवार्य कोविड-19 आरटी-पीसीआर जांच जरूरी है। 
  • रेड जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के तीर्थयात्रियों को भी कोविड-19 परीक्षण से गुजरना होगा और रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही आगे बढ़ने की अनुमति होगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें