फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: अगर वेटिंग टिकट के जरिए ट्रेन में किया सफर, तो जाना पड़ सकता है जेल

Sat, 23 Oct 2021 05:53 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
कोरोना वायरस की महामारी के बाद से देश दुनिया में कई चीजें बदल चुकी हैं। वायरस के इस दंश से हर एक क्षेत्र नकारात्मक ढंग से प्रभावित हुआ है। इससे भारतीय रेल भी अछूती नहीं रही। कोरोना वायरस के बाद भारतीय रेलवे के नियमों में कई बड़े बदलाव हुए हैं। पहले जहां वेटिंग टिकट के जरिए भी लोग सफर कर सकते थे। अब वो सिलसिला खत्म हो चुका है। महामारी की रफ्तार को धीमा करने के लिए भारतीय रेल केवल उन्हीं लोगों को ट्रेन में सफर करने की इजाजत दे रही है, जिनके पास कंफर्म टिकट है। वहीं अब त्योहारों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस वजह से बड़ी मात्रा में लोग अपने घरों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे लोग भी हैं, जिनका ट्रेन टिकट कंफर्म नहीं हुआ है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं और आप वेटिंग टिकट के जरिए ट्रेन में सफर करने की सोच रहे हैं, तो आगे जो हम बताने जा रहे हैं उस बात पर जरूर ध्यान दें। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अगर आप ट्रेन में वेटिंग टिकट के सहारे सफर करने जा रहे हैं, तो भारतीय रेलवे आपसे एक बड़ा जुर्माना वसूल सकती है। वहीं अगर आप जुर्माना नहीं भर पाते हैं, तो इस स्थिति में आपको जेल भी भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
ट्रेन - फोटो : पीटीआई
भोपाल के प्रमंडल क्षेत्र से इसकी शुरुआत कर दी गई है। वहां पर वेटिंग टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों के ऊपर बैन लगा दिया गया है। इसे लेकर रेलवे कई बड़े अभियान चला रही है। अब तक कुल 6 हजार से ज्यादा यात्री वेटिंग टिकट पर सफर करते हुए पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वेटिंग टिकट पर सफर कर रहे यात्रियों से प्रति व्यक्ति 500 रुपये जुर्माने के तौर पर लिया जा रहा है। संभावना ये जताई जा रही है कि त्योहार सीजन को देखते हुए ये पहल पूरे देश भर में लागू की जा सकती है। इसका सीधा प्रभाव त्योहार के सीजन में सफर करने वाले लोगों के ऊपर होगा। इस पहल का मकसद कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को रोकना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें