फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: ट्रेन में सफर करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Mon, 01 Nov 2021 09:33 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आज के समय में देश में कहीं भी घूमना बेहद ही आसान और सुविधाजनक हो गया है और इसे सुविधाजनक बनाया है भारतीय रेलवे ने। इसे देश की 'लाइफलाइन' भी कह सकते हैं। अगर रेल न हो तो लोगों के कई काम अधूरे रह सकते हैं। यही वजह है कि ट्रेन में हर दिन लाखों की संख्या में लोग सफर करते हैं। कोई घूमने के लिहाज से ट्रेन में यात्रा करता है तो कोई किसी न किसी काम से। आप भी ट्रेनों में अक्सर सफर करते ही होंगे, तो यह खबर आपके बहुत काम की है। दरअसल, ट्रेन में सफर करने के दौरान बहुत सारी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है, वरना आप परेशानी में फंस सकते हैं। खासकर अभी तो फेस्टिव सीजन चल रहा है और इस दौरान ट्रेनों में काफी भीड़ हो जाती है। ऐसे में रेलवे समय-समय पर चेतावनी जारी करता रहता है, जिसे नजरअंदाज करने की भूल बिल्कुल नहीं करनी चाहिए, वरना आपको जेल भी हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दरअसल, पश्चिम मध्य रेलवे ने हाल ही में एक ट्वीट करके ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को आगाह किया है। रेलवे ने यात्रियों को अपने साथ किसी भी तरह का ज्वलनशील या विस्फोटक पदार्थ लेकर नहीं चलने की सलाह दी है और साथ ही चेतावनी भी जारी की है कि इस नियम का पालन नहीं करते और पकड़े जाने पर जुर्माना भरना पड़ सकता है और साथ ही तीन साल की जेल भी हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पश्चिम मध्य रेलवे ने ट्वीट कर कहा है, 'रेल यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की ज्वलनशील एवं विस्फोटक सामग्री साथ लेकर चलना दंडनीय अपराध है। सुरक्षित यात्रा करें।' दरअसल, ट्रेन में सफर के दौरान गैस सिलेंडर, सूखी गैस, स्टोव, पेट्रोलियम, पटाखे और सिगरेट आदि साथ लेकर चलना दंडनीय अपराध है। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ट्रेन में स्मोकिंग करना भी बैन है। दरअसल, ट्रेन में आग लगने की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से रेलवे की ओर से यह नियम बनाया गया है। अगर कोई भी यात्री ट्रेन के अंदर स्मोकिंग करते यानी सिगरेट बीड़ी आदि पीते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। ऐसी स्थिति में जुर्माने के साथ-साथ जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। इसलिए ट्रेन में सफर के दौरान कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे आपके साथ-साथ अन्य यात्रियों को कोई परेशानी हो। सुरक्षित यात्रा करें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें