IND vs AUS World Cup Final: वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल अहमदाबाद में 19 नवंबर 2023 को भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच हो रहा है। टीम इंडिया के हर खिलाड़ी का फाइनल तक पहुंचने में योगदान रहा, हालांकि मोहम्मद शमी इस बार के वर्ल्ड कप के स्टार बन गए। मोहम्मद शमी विश्व कप 2023 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। केवल टीम के ही नहीं, बल्कि इस बार के वर्ल्ड कप के भी सबसे तेज गेंदबाजों में मोहम्मद शमी का नाम शामिल है।
मोहम्मद शमी अपनी शानदार गेंदबाजी के साथ ही निजी जीवन को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। अपने फार्म हाउस में ट्रेनिंग पिच बनाने वाले मोहम्मद शमी शानदार लाइफस्टाइल जीते हैं। आइए जानते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की कुल संपत्ति और लाइफस्टाइल के बारे में।