फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: काफी भयावह हो चुका है प्रदूषण, इन तरीकों से अपने घरों के अंदर की हवा को रखें स्वच्छ

Fri, 05 Nov 2021 02:20 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बीती रात पटाखों के बैन होने के बावजूद देशभर में उसे बड़े पैमाने पर फोड़ा गया। इस कारण दिल्ली एनसीआर के इलाकों में आज की सुबह का AQI 1000 की संख्या को भी पार कर गया। ऐसे में बाहर निकलना काफी खतरनाक है। दुनिया भर में वायु प्रदूषण के कारण हर साल 16 लाख से भी ज्यादा मौतें हो रही हैं। वहीं बीते कुछ सालों में भारत में एयर पॉल्यूशन से हो रही मृत्यु के आंकड़ों में भी वृद्धि देखने को मिली है। भारत में इसका सबसे बुरा असर छोटे बच्चों और बूढ़ों पर पड़ा है। वायु प्रदूषण के कारण मरने वालों की संख्या में सबसे ज्यादा संख्या इन्हीं की है। इसके चलते लोगों की जीवन प्रत्याशा दर में भी कमी आ रही है। भारत में सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। इस कारण आने वाले समय में प्रदूषण की मात्रा में काफी वृद्धि देखने को मिलेगी। ऐसे में हमें स्वच्छ और साफ वायु में रहना काफी जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने घरों के भीतर की वायु को स्वच्छ और साफ रख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
इंडिया गेट पर प्रदूषण का दृश्य - फोटो : एएनआई
अपने घर के भीतर की हवा को स्वच्छ रखने के लिए आप एयर प्यूरीफायर मशीन को इंस्टॉल कर सकते हैं। इसे खरीदने से पहले इस बात का विशेष ध्यान रखें कि एयर प्यूरीफायर की फिल्ट्रेशन पावर अच्छी हो। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा आप अपने घरों के भीतर इंडोर प्लांट भी लगा सकते हैं। इंडोर प्लांट्स को लगाने से आपके घरों के भीतर की हवा स्वच्छ रहेगी। इनके होने से घर में आपको ताजगी भी महसूस होगी। आप मनी प्लांट, एलोवेरा, स्नेक प्लांट, रबर प्लांट, ऐरेका पाम, पीस लिली जैसे प्लांट्स को लगाकर फ्रेश ऑक्सीजन पा सकते हैं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आप अपने घरों के अंदर एग्जॉस्ट फैन भी इंस्टॉल कर सकते हैं। रूम के अंदर की हवा को साफ करने के लिए ये काफी फायदेमंद हैं। आप घरों के भीतर एयर फिल्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
घर के भीतर का एयर वेंटिलेशन सिस्टम अच्छा होना चाहिए। अगर आपके घर का एयर वेंटिलेशन सिस्टम अच्छा है, तो घर के भीतर की हवा स्वच्छ रहती है। बताई गई इन बातों का ध्यान रखने से काफी हद तक घर के भीतर के वायु प्रदूषण को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें