फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त में अपने घर से बेघर करें कॉकरोच, जानिए टिप्स

Mon, 30 Apr 2018 12:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : Getty Images
कॉकरोच घरों में हमेशा हमें परेशान करते हैं। इधर-उधर दौड़ते हैं और कभी-कभी तो खाने की चीजों में भी गिर पड़ते है। कॉकरोच को लेकर ये मसलें तो हैं ही, साथ ही ये डायरिया, अस्थमा जैसी गंभीर बीमारियां भी फैलाते हैं। वैसे तो इन्हें भगाने के लिए मार्केट में कई गोलियां मौजूद हैं लेकिन हम आपको बताएंगे कि बिना पैसा खर्च किए आप कैसे इन्हें घर से भगा सकते हैं- 
विज्ञापन

मुफ्त में अपने घर से बेघर करें कॉकरोच, जानिए टिप्स

2 of 7
- फोटो : Getty Images
लौंग तो हर घर में मौजूद होता है, इसका इस्तेमाल आप कॉकरोच भगाने के लिए कर सकते हैं। आपको करना बस इतना है कि जहां भी आपको कॉकरोच नजर आए वहां लौंग रख दीजिए। इसकी गंध से कॉकरोच भाग जाएंगे।
 
विज्ञापन

मुफ्त में अपने घर से बेघर करें कॉकरोच, जानिए टिप्स

3 of 7
- फोटो : Getty Images
खीरे का इस्तेमाल हम सलाद के रुप में करते ही हैं। लेकिन कॉकरोच भगाने के लिए भी आप इसका उपयोग कर सकते हैं। आपको जहां भी कॉकरोच दिखाई दे, वहां खीरे की स्लाइस रख दें। कॉकरोच दिखाई भी नहीं देंगे।

मुफ्त में अपने घर से बेघर करें कॉकरोच, जानिए टिप्स

4 of 7
- फोटो : Getty Images
जहां भी आपको कॉकरोच दिखे, वहां तेजपत्ते को मसलकर रख दें। कॉकरोच दूर तक भी नहीं फटकेंगे।
विज्ञापन

मुफ्त में अपने घर से बेघर करें कॉकरोच, जानिए टिप्स

5 of 7
- फोटो : Getty Images
केरोसिन तेल की गंध से भी कॉकरोच भाग जाते हैं। महीने में एक बार घर के हर कोने में केरोसिन तेल का छिड़काव करें कॉकरोच भाग जाएंगे।
विज्ञापन

मुफ्त में अपने घर से बेघर करें कॉकरोच, जानिए टिप्स

6 of 7
- फोटो : Getty Images
अगर आपको कॉकरोच को एकदम से खत्म करना है तो बोरेक्स पाउडर में चीनी मिलाकर कॉकरोच दिखने वाली जगह पर रख दें। कॉकरोच चीनी से आकर्षित होकर आएंगे और बोरेक्स खाकर मर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्त में अपने घर से बेघर करें कॉकरोच, जानिए टिप्स

7 of 7
- फोटो : Getty Images
लहसुन के गंध से भी कॉकरोच भागते हैं। कॉकरोच दिखने की जगह पर लहसुन रख दीजिए, उसकी गंध से कॉकरोच भाग जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें