baking soda
बेकिंग सोडा और नींबू
दांतों को साफ करने में जो घरेलु उपाय सबसे अधिक प्रचलित है वो है बेकिंग सोडा और नींबू। दोनों की रासायनिक प्रतिक्रिया आपकी मुस्कुराहट को और अधिक चमकदार बना सकती है। वैसे तो दोनों अलग अलग भी काफी प्रभावी होते हैं, लेकिन दोनों के एक साथ मिल जाने के कारण ये आपके दांतों के पीलेपन पर ज्यादा असर करते हैं। सप्ताह में कम से कम एक बार इससे ब्रश करें। ध्यान रखें कि अगर इसका उपयोग करने से आपको जलन हो रही है तो तुरंत ही इसका उपयोग करना बंद कर दें।