फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का है ये तिब्बती नुस्खा, गंजे सिर पर ला सकता है बाल, इस्तेमाल का तरीका बेहद आसान

Sat, 15 Dec 2018 02:28 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bald
औरत हो या मर्द दोनों के लिए ही खूबसूरत बालों का महत्व होता है। पहले के समय में 40 से 45 साल की उम्र के बाद ही बालों का झड़ना शुरू होता था, लेकिन आज कम उम्र में ही बालों का झड़ना शुरू हो गया है। जिसकी वजह बालों में लगने वाले कॉस्मेटिक कलर, डाई या फिर तनाव भी हो सकता है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो कम उम्र में ही बाल झड़ने या गंजेपन की परेशानी से जूझ रहे हैं तो तिब्बत का ये आसान सा आर्युवेदिक इलाज आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। तिब्बती लोगों के घने और काले बाल देखकर आपको समझ आ ही गया होगा कि ये नुस्खा काफी कारगर होगा।
विज्ञापन

2 of 5
bald man
अगर आप बाल घने करने के लिए कई तेल और दवा खाकर थक चुके हैं तो इस तिब्बती नुस्खे को भी आजमाकर देखिए। जानिए इस नुस्खे को बनाने का तरीका ताकि आप भी कम बालों या गंजेपन के चलते शर्मिंदा होने से बचे रह सकें।
विज्ञापन

3 of 5
bald man
इसके लिए आपको कुछ जड़ी बूटियों की जरूरत होगी जो थोक बाजार में पंसारी की दुकान पर आराम से मिल जाएंगी। सबसे पहले अमरबेल, आंवला और शिकाकाई तथा रीठा को 25 25 ग्राम बराबर मात्रा में खरीद कर ले आएं। पंसारी से ही आपको रतनजोत भी मिल जाएगा। आमतौर पर रतनजोत जले के उपचार के लिए प्रयोग में लाया जाता है।

4 of 5
bald man - फोटो : file photo
इन चारों को धोकर सुखा लें और बारीक पीस लें। पीसने के लिए मिक्सी का प्रयोग न करें, सिलबट्टे पर पीस लें। अब इस पाउडर में सरसों का तेल मिलाकर रख लें। कुछ ही दिन में आप देखेंगे कि इस तेल का रंग लाल हो गया है। अब ये तेल इस्तेमाल के लिए तैयार है। 

अगली स्लाइड में जानें इसे कैसे इस्तेमाल करना है- 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bald
हर तीन दिन में रात को सोने से पहले इस तेल की अच्छे से मालिश करें और एक कपड़ा सिर पर बांधकर लेट जाएं। अगले दिन सुबह सिर को अच्छे और माइल्ड शैंपू से धो लें। हो सकता है कि कुछ घंटों के लिए आपके सिर पर तेल की लाली दिखाई दे, इसके लिए जब भी संभव हो रात को ही तेल लगाएं।

चंद दिनों में नियमित मालिश से आपको फर्क दिखाई देगा और बालों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें