फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 घरेलू नुस्खों से तुरंत रुक जाएगा बालों का झड़ना, इतनी जल्दी होगा फायदा की यकीन नहीं करेंगे आप

Tue, 04 Feb 2020 04:31 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
hair fall
बदलती लाइफ स्टाइल, कुपोषण, समय पर ना खाना और लगातार बढ़ते प्रदूषण का असर बालों की सेहत पर भी हुआ है। खास बात यह है कि बालों का झड़ना एक आम समस्या हो गई है। हर दूसरा व्यक्ति इस परेशानी से जूझ रहा है। कई लोगों के बाल समय से पहले इतने झड़ जाते हैं कि उन्हें हेयर ट्रांसप्लांट करवाना पड़ता है। आइए आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताते हैं जिससे बाल झड़ने की समस्या चुटकियों में दूर हो जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अफगानी प्याज - फोटो : अमर उजाला
प्याज का रस
प्याज का रस बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एक से दो प्याज ले और उसे पीस लें। इसके बाद प्याज के रस को स्कैल्प पर लगाएं। एक से दो घंटे बाद बालों को धो लें। ऐसा कम से कम हफ्ते में 2-3 बार करें। कुछ समय बाद आपको खुद ही फर्क दिखेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
green tea
ग्रीन टी
बालों को झड़ने से रोकने के लिए ग्रीन टी भी अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए ग्रीन टी के एक या दो बैग को लें और पानी में मिलाएं। इसे स्कैल्प पर लगाएं। करीब एक घंटे बाद सिर धो लें। ग्री टी में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो बालों को झड़ने से रोकता है। 

4 of 6
hair massage
हेयर मसाज
हेयर मसाज भी बालों को झड़ने से रोकने में सहायता करता है। आप बालों की मसाज ऑलिव, कोकोनट, कैनोला ऑयल से कर सकते हैं। मसाज करने से पहले तेल को हल्का गर्म करें फिर हल्के हाथ से धीरे-धीरे मसाज करें। इनको बालों में लगाने के बाद चार घंटे तक छोड़ दें, फिर बालों को धोएं।  
विज्ञापन

5 of 6
नीम के फायदे - फोटो : freepick.com
नीम और एलोवेरा
नीम और एलोवेरा भी बालों को झड़ने से रोकने का काम करता है। यह दोनों जीवाणुरोधी होते हैं जो बालों को न केवल झड़ने से रोकते हैं बल्कि दोबारा बाल उगाने में भी मदद करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुबह का नाश्ता
बेहतर खान-पान, विटामिन से भरपूर पोषण युक्त खाना भी आपके बालों की सेहत का राज है। अधिकांशतः बालों के झड़ने की वजह कुपोषण भी होती है। बेहतर होगा कि आप विटामिन सी और ई को सोर्स लें। 

नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें