cancer
- फोटो : सोशल मीडिया
ओवेरियन कैंसर
यह एक घातक कैंसर है जिसके शुरुआती लक्षणों के बारे में सही से पता नहीं चल पाता है। जब तक महिलाओं काे इस तरह के कैंसर की बीमारी के बारे में पता लगता है तब तक यह एडवांस स्टेज में पहुंच जाता है। ओवेरियन कैंसर होने पर महिलाओं का पेट फूलने लगता है और पेट में दबाव या दर्द के साथ ही खाने के बाद जरूरत से ज्यादा पेट भरे होने का अहसास होता है। इस तरह के कैंसर में पेशाब में वृद्धि, थकान, अपच, हार्टबर्न, कब्ज, पीठ में दर्द, अनियमित मासिक धर्म और दर्द आदि परेशानी होने लगती है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखें तो इनको कतई नजरअंदाज न करें।