रेणु फ्रांसिस
आजकल लोग अपने घरों को यूनिक लुक देने के लिए वुडन आर्ट एंड क्राफ्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं। आप भी अपने बजट के अनुसार इससे अपना घर सजा सकती हैं।
त्योहारों का सिलसिला हो गया हैं। ऐसे में आप में से अधिकतर महिलाएं अपने घर के लुक में बदलाव करने का विचार बना ही रही होंगी तो क्यों न इस बार घर को वुडन आर्ट एंड क्राफ्ट आइटम्स से सजाया जाए। इस समय वुडन आर्ट काफी चलन में है, जो कि देखने में बेहद खूबसूरत नजर आता है, साथ ही यह आपके बजट में आसानी से बाजारों में उपलब्ध है।
पोर्टेबल रंगोली
आजकल बाजार में रंग-बिरंगी लकड़ी की पोर्टेबल रंगोली मिल रही है, जो आपको कई आकर्षक डिजाइनों में मिल जाएगी। असल में, यह रंगोली लकड़ी के खांचे में बनी होती है, जिसे आप अपने पसंदीदा रंगों से सजा सकती हैं। खास बात यह कि आम रंगोली के मुकाबले इसमें आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। लकड़ी की यह रंगोली आपके घर में रंगीन और उत्सवपूर्ण वातावरण पैदा करती है।