फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Navratri Day 6 Wishes: नवरात्रि का छठा दिन है मां कात्यायनी को समर्पित, प्रियजनों को भेजें शुभ संदेश

Tue, 08 Oct 2024 07:57 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां मां कात्यायनी का बीज मंत्र और उनके स्वरूप की सुंदर तस्वीरें दी जा रही हैं, प्रियजनों को नवरात्रि के छठे दिन दुर्गा पूजा की शुभकामना भेजें।
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा - फोटो : Amar UjalA
Happy Shardiya Navratri 2024 Day 6 Wishes: 3 अक्तूबर 2024 से शुरू हुई शारदीय नवरात्रि अपने समापन की ओर है। 8 अक्तूबर को षष्ठी तिथि है। इस दिन देवी दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। माता कात्यायनी गृहस्थ जीवन में खुशहाली की देवी हैं। विवाह संबंधी समस्याओं को दूर करने वाली मां कात्यायनी को ब्रज मंडल की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। मां कात्यायनी का यह स्वरूप स्वर्ण के समान चमकीला और भास्वर है। नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की तस्वीर और बीज मंत्र भेजकर सबको शुभकामनाएं दें और दिन की शुरुआत दिव्य मंत्र के जाप के साथ करें। यहां मां कात्यायनी का बीज मंत्र और उनके स्वरूप की सुंदर तस्वीरें दी जा रही हैं, प्रियजनों को नवरात्रि के छठे दिन दुर्गा पूजा की शुभकामना भेजें।
विज्ञापन

2 of 5
नवरात्रि का छठा दिन - फोटो : Amar Ujala
मां कात्यायनी का स्वरूप

नवरात्रि के छठे दिन यानी षष्टी तिथि में माता दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा होती है। मां कात्यायनी ऋषि कात्यायन की पुत्री के रूप में अवतरित हुई थीं। वह सुखमय गृहस्थ जीवन प्रदान करने वाली देवी हैं। मां कात्यायनी की चार भुजाएं हैं। उनके बाएं हाथ में कमल, तलवार और दाहिने हाथ में स्वास्तिक व आशीर्वाद मुद्रा है। मां कात्यायनी सिंह पर सवार हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
Shardiya Navratri Day 6 - फोटो : amar ujala
मां कात्यायनी का बीज मंत्र
 
क्लीं श्री त्रिनेत्राय नम:।

 

4 of 5
Navratri Day 6 - फोटो : अमर उजाला
मां कात्यायनी का प्रिय भोग

मान्यता है कि मां कात्यायनी को शहद और शहद से बने पकवान प्रिय हैं। ऐसे में आप माता कात्यायनी के पूजन के लिए शहद से बनाई हुई खीर अर्पित कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए चावल की सामान्य खीर में शहद मिलाएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मां कात्यायनी - फोटो : adobe
मां कात्यायनी का प्रिय रंग

कहते हैं कि देवी दुर्गा के स्वरूप मां कात्यायनी को हरा रंग प्रिय है। हरा रंग समृद्धि, हरियाली का प्रतीक है। मां के छठे स्वरूप को प्रसन्न करने के लिए इस दिन पूजा में हरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं। चाहें तो मां का श्रृंगार भी हरे रंग के वस्त्र से कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें