हर साल होली का त्योहार बड़ी ही धूमधाम और उत्साह के साथ पूरे देश में मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, एक-दूसरे के हाथ से पकवान खाते हैं और प्यार के रंगों में डूब जाते हैं। वहीं, अब होली आने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सभी लोग इस त्योहार की तैयारियों में लगे हुए हैं और ऐसी तैयारी बरसाने की लट्ठमार होली के लिए भी की जा रही है। लेकिन आप बरसाने की इस होली के बारे में कितना जानते हैं? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको इसके बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।