फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवस 2023: 'हिंदी बोलचाल की महाभाषा है', इन महान विभूतियों के विचार जानकर हिंदी पर करेंगे गर्व

Thu, 14 Sep 2023 09:47 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हिंदी दिवस 2023: हिंदी पर अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
Hindi Diwas Motivaltional Quotes,Speech: 14 सितंबर को भारत में हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की नींव भारत की आजादी के समय ही रख दी गई थी। 14 सितंबर 1946 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया। बाद में नेहरू सरकार बनने पर हिंदी दिवस मनाने का फैसला लेते हुए पहली बार आधिकारिक तौर पर 14 सितंबर 1953 को हिंदी दिवस मनाया गया।

हिंदी को हिंदुस्तान की पहचान के रूप में भी जाना जा सकता है। भारत में सैकड़ों भाषा व लिपि बोली-पढ़ी जाती हैं, लेकिन हिंदी राष्ट्र को जोड़ने का काम करती है। कई महान विभूतियों ने हिंदी के महत्व को समझाते हुए इसे राष्ट्रभाषा का दर्जा देने की मांग की, जिसमें से एक महात्मा गांधी भी थे। कई हिंदी के लेखकों ने भी हिंदी में प्रसिद्ध रचनाएं प्रकाशित की, साथ ही हिंदी को राष्ट्र व निज उन्नति का मूल बताया। हिंदी भाषा के महत्व को जानने, हिंदी भाषी होने पर गर्व करने के लिए आप देश दुनिया के इन महान विभूतियों के अनमोल विचारों को पढें।
विज्ञापन

2 of 6
हिंदी दिवस 2023 - फोटो : amar ujala
हृदय की कोई भाषा नहीं है,
ह्रदय-ह्रदय से बातचीत करता है
और हिंदी ह्रदय की भाषा है।

महात्मा गांधी


हिंदी पर करें गर्व
विज्ञापन

3 of 6
हिंदी दिवस 2023 - फोटो : amar ujala
हिंदी बोलचाल की महाभाषा है।

जाॅर्ज ग्रियर्सन


हिंदी पर करें गर्व

4 of 6
हिंदी दिवस 2023 - फोटो : amar ujala
हिंदी हमारे देश और भाषा की प्रभावशाली विरासत है।

माखनलाल चतुर्वेदी


हिंदी पर करें गर्व
विज्ञापन

5 of 6
हिंदी दिवस 2023 - फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय एकता की कड़ी हिंदी ही जोड़ सकती है।

बालकृष्ण शर्मा 'नवीन'


हिंदी पर करें गर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिंदी दिवस 2023 - फोटो : amar ujala
निज भाषा उन्नति अहै
सब उन्नति को मूल।

भारतेंदु हरिश्चंद्र


हिंदी पर करें गर्व।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें