फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर की चाट को कर देगी फेल घर पर बनी ये 'टमाटर की चाट', बनाने की विधि है बेहद आसान

Sun, 28 Jun 2020 09:11 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
चाट खाना किसे पसंद नहीं होता। लड़कियों से लेकर लड़के और बड़े-बूढ़े भी चाट के ठेले पर खड़े मिल जाते हैं। ये सारे यहां पर गोलगप्पे से लेकर चाट तक का लजीज स्वाद लेने आते हैं। लेकिन अगर कोरोना के डर से आप अब भी अपने पसंदीदा चाट से दूर हैं तो इसको बनाने की आसान रेसिपी आज हम लेकर आए हैं। इसे बनाना जितना आसान है, खाने के मामले में ये उतनी ही स्वादिष्ट और लाजवाब है। तो चलिए जानें इसे बनाने की रेसिपी।


 
विज्ञापन

2 of 5
चाट - फोटो : social media
चाट आलू की भी होती है और मटर की भी लेकिन आज हम आपको टमाटर चाट का जायका बताएंगे। बनारस की मशहूर इस चाट को आप यहां के हर घाट के पास आसानी से पा जाएंगे। तो चलिए जानें इसे बनाने में लगने वाली सामग्री और रेसिपी के बारे में।

 
विज्ञापन

3 of 5
टमाटर
टमाटर चाट बनाने की सामग्री
  • चार कटे हुए टमाटर
  • -1/2 कप उबला हुआ सफेद मटर 
  • -एक उबला हुआ आलू, एक कटी हुई प्याज
  • -एक चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक
  • -तीन से चार बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • -बारीक कटा हुआ हरा धनिया 
  • -एक चम्मच नींबू का रस
  • -एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 
  • -1/2 चम्मच काला नमक, एक चम्मच जीरा पाउडर
  • -1/2 चम्मच गरम मसाला
  • -एक चम्मच स्वादानुसार इमली की चटनी
  • -1/2चम्मच (स्वादानुसार) धनिया चटनी
  • -नमक स्वादानुसार
  • -तीन या चार चम्मच तेल या देसी घी

4 of 5
- फोटो : instagram
चाट बनाने की विधि
कड़ाही में तीन बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसमे अदरक, हरी मिर्च और प्याज डालकर प्याज के गुलाबी होने तक भुनें, अब इसमे टमाटर और 1/2 छोटा चम्मच नमक मिलाकर पांच मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। फिर गरम मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डालकर इसे चलाते हुए दो से तीन मिनट तक मध्यम आंच पर भुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अब आलू मिलाएंगे और दो मिनट तक भुनें, इसके बाद इसमें उबला मटर, आधा कप पानी मिलाएंगे और इसे धीमी आंच पर दो मिनट तक पकाएं।इसके बाद इसमें हरी चटनी, खट्टी मीठी चटनी, हरा धनिया और स्वादानुसार काला नमक डालकर मिलाएंगे और फिर गैस बंद कर दें। अब तैयार सामग्री को कुल्हड़ में या प्लेट में डालें फिर उसके ऊपर बारीक कटा हुआ प्याज, मिर्च और हरा धनिया डालकर गरमागरम परोसें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें