फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe: पारंपरिक विधि से बनाएं पंजाबी सरसों का साग, ये है तड़का लगाने का तरीका

Thu, 29 Dec 2022 12:07 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
sarson ka saag - फोटो : istock
पंजाबी सरसों का साग और मक्के की रोटी के दीवाने बहुत लोग रहते हैं। लेकिन सरसों के साग को घर में बनाने से कतराते हैं वजह है स्वाद। सरसों के साग को अगर सही तरीके से ना बनाया जाए तो इसका स्वाद कड़वा आने लगता है। जरूरी है कि पंजाब की इस मशहूर डिश को बिल्कुल पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाए। जिससे स्वाद के साथ जरा भी समझौता ना हो। अगर आप सरसों के साग को सही तरीके से नहीं बना पाती हैं तो इस रेसिपी को पढ़ें। 
काटने, उबालने से लेकर तड़का लगाने का सही तरीका पता चल जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
sarson ka saag - फोटो : istock
सरसों का साग बनाने की सामग्री
सरसों का साग बनाने के लिए चाहिए एक गुच्छा सरसों के पत्ते, आधा गुच्छा बथुआ, आधा गुच्छा पालक के पत्ते, दो से चार मूली के पत्ते, मूली की जड़, मेथी का पत्ता, दो प्याज मध्मय आकार के ले सकते हैं, टमाटर, अदरक का टुकड़ा आधा इंच, हरी मिर्च दो, लहसुन आठ से दस, लाल मिर्च पाउडर, दो चुटकी हींग, पानी आवश्यकतानुसार, नमक, मक्के का आटा दो चम्मच।
विज्ञापन

3 of 5
sarson ka saag - फोटो : istock
सरसों का साग बनाने की विधि
सरसों का साग बनाने के लिए सरसों के पत्ते लें। इसकी मोटी और कड़ी डंठल के साथ जड़ को हटा दें। सारी हरे पत्तेदार सब्जियों को किसी बड़े बर्तन में डालकर अच्छी तरह से धो लें। जिससे मिट्टी और गंदगी हट जाएं। प्रेशर कूकर में मूली की जड़, प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, चुटकी भर हींग, दो से तीन कप पानी और नमक डालकर ढक्कन लगाकर पकने के लिए गैस पर रख दें। 

4 of 5
मक्के की रोटी सरसों का साग
चार से पांच सीटी आने के बाद प्रेशर कूकर को आंच से उतार लें और ठंडा हो जाने दें। साग जब अच्छी तरह से ठंडा हो जाए को इसका पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट में मक्के का आटा मिला लें। ध्यान रहे कि साग को हमेशा गहरे बर्तन में पकाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साग - फोटो : social media
तड़का लगाने के लिए गहरे तले के पैन में देसी घी या बटर डालें। जब पैन गर्म हो जाए तो बारीक कटा प्याज डालकर भूनें। जब ये सुनहरा हो जाए तो अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। साथ में हरी मिर्च और टमाटर डालकर धीमी आंच पर भूनें। जब सारी सामग्री अच्छी तरह से पक जाए तो उबला साग डालकर मिक्स करें। तेज आंच पर भूनें और गैस बंद कर दें। बस तैयार है सरसों का टेस्टी साग, इसे मक्के की गर्मागर्म रोटी के साथ परोसें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें