फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Khane Me Kya Banau: सात दिन के लिए सात अलग सब्जियां, लिस्ट बनाकर पहले से करें तैयारी

Tue, 22 Apr 2025 11:15 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि हर रोज लंच या डिनर बनाने से पहले आप एक घंटा सिर्फ ये ही सोचती हैं कि खाने में क्या बनाऊं तो ये लेख आपकी मदद करेगा। यहां हम आपको सात सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
सात दिन के लिए सात अलग सब्जियां - फोटो : vegetable
Aaj Khane me Kya Banau: आज खाने में क्या बनाऊं ? ये सवाल हर उस महिला और पुरुष का है, जिसे रसोई में खाना बनाना पड़ता है। हर दिन और रात में खाना बनाने के पहले लोग एक घंटा सिर्फ ये सोचने में निकाल देते हैं कि आज ऐसा क्या बनाऊं, जिससे पेट और मन दोनों खुश हो जाएं।

यदि आप भी हर दिन इसी परेशानी में रहते हैं तो हम आपको इस सवाल का जवाब देने जा रहे हैं। यहां हम आपको पूरे एक हफ्ते के लिए अलग-अलग सात सब्जियों की लिस्ट बताएंगे, ताकि आप हर दिन के हिसाब से अलग सब्जी तैयार कर सकें। आप चाहें तो इस लिस्ट को निकालकर अपने फ्रिज पर चिपका लें, ताकि आपको हर रोज कंफ्यूज न होना पड़े। 
विज्ञापन

2 of 8
लौकी की सब्जी - फोटो : instagram
सोमवार- लौकी की सब्जी

भले ही लौकी की सब्जी को देखकर बच्चे से लेकर बड़े तक मुंह बनाते हैं, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हफ्ते की शुरुआत हमेशा हेल्दी खाने से हो। लौकी की सब्जी में फाइबर पाये जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी लाभदायक हैं। ऐसे में सोमवार के दिन लौकी की सब्जी बनाकर परोसें। 

 
विज्ञापन

3 of 8
आलू-टमाटर की सब्जी - फोटो : instagram
मंगलवार - आलू-टमाटर की सब्जी

हफ्ते के पहले दिन ही यदि लौकी की सब्जी खाकर मूड खराब हो गया है तो आप आलू-टमाटर की सब्जी का सेवन हफ्ते के दूसरे दिन यानी कि मंगलवार को कर सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान होता है और इसे आप अपने स्वाद के हिसाब से तैयार कर सकते हैं। यानी कि इसमें अपनी पसंद के हिसाब से मसाले डालकर इसे चटाकेदार बनाएं। 

 

4 of 8
तोरई की सब्जी - फोटो : instagram
बुधवार- तोरई की सब्जी

हफ्ते के तीसरे दिन आप गरम फुलके के साथ तोरई की सब्जी बनाकर तैयार कर सके हैं। गर्मी के मौसम में हल्का खाना ही खाना चाहिए। ऐसे में बिना मसाले वाली तोरई की सब्जी आपके पेट और सेहत दोनों के लिए ही अच्छी रहेगी। 
विज्ञापन

5 of 8
बैंगन का भरता - फोटो : instagram
गुरुवार- बैंगन का भरता 

बैंगन की सब्जी भले ही लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आती है, लेकिन ज्यादातर लोग बैंगन का भरता खाना पसंद करते हैं। इसे कई जगह चोखे की रूप में भी खाया जाता है। तो आप अपनी पसंद के हिसाब से बैंगन का भरता या चोखा तैयार कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 8
भरवा भिंडी - फोटो : instagram
शुक्रवार - भरवा भिंडी

अब बारी आ गई है शुक्रवार की तो कुछ स्वादिष्ट बनाना तो बनता है। ऐसे में आप शुक्रवार के दिन भरवा भिंडी या फिर मसाला भिंडी तैयार कर सकती हैं। मसाला भिंडी पूड़ी-पराठों के अलावा दाल-चावल के साथ भी काफी स्वादिष्ट लगती है। 

 
विज्ञापन

7 of 8
मिक्स वेज - फोटो : instagram
शनिवार -  मिक्स वेज

शनिवार के दिन बनाकर तैयार कर लीजिए स्वादिष्ट मिक्स वेज। मिक्स वेज की सब्जी खाने में इतनी मजेदार लगती है कि क्या ही कहने। इसका सेवन गरम पराठों के साथ किया जा सकता है। 

 
विज्ञापन

8 of 8
कढ़ाई पनीर - फोटो : instagram
रविवार- कढ़ाई पनीर

आज रविवार का दिन है ऐसे में कुछ अच्छा पकाना तो बनता है। ऐसे में आप कढ़ाई पनीर तैयार करें। कढ़ाई पनीर बना रही हैं तो उसके साथ तंदूरी रोटी या फिर नान बनाकर भी आप तैयार कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें