फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Watermelon Recipes: सलाद के अलावा तरबूज से तैयार करें ये व्यंजन, खाकर फील करेंगे तरोताजा

Tue, 08 Apr 2025 12:12 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपको भी तरबूज खाना काफी पसंद है तो उसे साधारण तरीके से खाने की जगह उससे अलग-अलग व्यंजन बनाएं। इससे आपका मन भी खुश हो जाएगा। 
विज्ञापन
1 of 6
तरबूज - फोटो : Freepik
Watermelon Recipes: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में तरबूज और खरबूजा बाजार में मिलने लगता है। ये इस मौसम में शरीर को काफी राहत पहुंचाने का काम करता है। तरबूज को वैसे तो ऐसे ही काटकर खाया जाता है, लेकिन आप चाहें तो इससे अलग-अलग पकवान भी बनाकर खा सकते हैं। यहां हम आपको तरबूज से बनने वाले कुछ पकवानों की लिस्ट बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी गर्मी के मौसम में अलग-अलग तरह से तरबूज का सेवन कर करें। 
विज्ञापन

2 of 6
तरबूज स्मूदी - फोटो : Adobe Stock
तरबूज स्मूदी

यदि आप स्मूदी बनाने का सोच रही हैं तो इसकी विधि जान लें। इसे बनाने के लिए आपको 2 कप कटा हुआ तरबूज, 1/2 कप दही, एक चम्मच शहद, एक चम्मच नींबू का रस और पुदीने के पत्तों की जरूरत पड़ेही। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्सी में डालकर ब्लेंड करें और फिर इसमें आइस क्यूब डालकर ठंडा ही परोसें। इसको पीने से आपका पेट भी भर जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
मोहब्बत का शरबत - फोटो : Adobe Stock
मोहब्बत का शरबत

दिल्ली में मिलने वाला मोहब्बत का शरबत पीने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो दूध में चीनी घोल लें। चीनी घोलने के बाद इसमें बर्फ के टुकड़े डालें। दूध को ठंडा करने के बाद इसमें तरबूज के एकदम बारीक टुकड़ों को भी डाल लें। अब मोहब्बत का शरबत तैयार है, आसानी से इसका सेवन करें। 

4 of 6
तरबूज का जूस - फोटो : Adobe Stock
तरबूज का जूस

तरबूज का जूस बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए कटा हुआ तरबूज, चीनी चौथाई कप, नींबू का रस और थोड़े से पानी की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए तरबूज के टुकड़ों को ब्लेंड करके उसमें शक्कर और नींबू का रस डालें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा ठंडा पानी मिक्स करें। आखिर में दो से तीन आइस क्यूब्स भी आप इसमें डाल सकते हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
तरबूज का रायता - फोटो : Adobe Stock
तरबूज का रायता

गर्मियों के मौसम में तरबूज का रायता न खाएं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो फ्रिज में रखे ठंडे दही का इस्तेमाल करें। दही को हल्का ब्लेंड करने के बाद उसमें थोड़ा सा नमक मिक्स करें। इसके बाद इसमें उसमें तरबूज के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर डाल दें। अब इसमें ऊपर से भुना हुआ जीरा और सूखा हुआ पुदीना डालें। बस तरबूज का रायता तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तरबूज पॉपिकल्स - फोटो : instagram
तरबूज पॉपिकल्स

इसे बनाने के लिए तरबूज के साथ साथ शहद या फिर चीनी और नींबू की रस की जरूरत और पड़ेगी। इन तीनों चीजों को एक साथ ब्लेंड करने के बाद मिश्रण को पॉप्सिकल मोल्ड्स में डालें और फ्रीज़र में 4-5 घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दें। ठंडा होने पर पॉप्सिकल्स निकालकर आनंद लें। ये बच्चों को काफी पसंद आएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें