फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leftover Roti Dish: बची हुई रोटियों से झटपट बनाएं नूडल्स, बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी चाव से खाएंगे

Mon, 07 Apr 2025 11:28 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपके घर पर भी लंच और डिनर के बाद रोटियां बच जाती हैं तो उन्हें फेकें नहीं, बल्कि इनसे स्वादिष्ट इंस्टेंट नूडल्स तैयार करें। यहां हम रोटी से नूडल्स बनाने का तरीका आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
बची हुई रोटियों से झटपट बनाएं नूडल्स - फोटो : Adobe stock
Leftover Roti Dish: नूडल्स एक ऐसी डिश है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े लोग तक बेहद चाव से खाते हैं। खासतौर बात करें बच्चों की तो हर बच्चा ये चाहता है कि उसे खाने की जगह सिर्फ नूडल्स ही परोसा जाए। लेकिन ऐसा संभव नहीं है। मैदे से बने नूडल्स बच्चों की सेहत पर काफी बुरा प्रभाव डालते हैं। ऐसे में हम आपको नूडल्स की एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसको फॉलो करके आप अपने बच्चे के लिए स्वादिष्ट नूडल्स घर पर ही तैयार कर सकते हैं। 

दरअसल, हम आपको जिन नूडल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे रोटी से बनाया जाएगा। इसे खाकर आपके बच्चे का पेट भी भर जाएगा और आप इस रेपिसी को इस्तेमाल करके बची हुई रोटियों का सही उपयोग भी कर सकते हैं। इस नूडल्स को बच्चों से लेकर बड़े भी मन से खाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
रोटी से नूडल्स बनाने का सामान - फोटो : Freepik
रोटी से नूडल्स बनाने का सामान
  •  बची हुई रोटियां 
  •  1 टेबलस्पून तेल
  • 1 प्याज 
  •  1 शिमला मिर्च 
  •  1 गाजर 
  •  1 हरी मिर्च
  •  1 टेबलस्पून सोया सॉस
  •  1 टेबलस्पून चिली सॉस
  • 1/2 टेबलस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट 
  •  1/2 टेबलस्पून विनेगर
  • नमक स्वाद अनुसार
  •  काली मिर्च 
  •  हरा धनिया 
 
विज्ञापन

3 of 7
रोटी से नूडल्स बनाने की विधि - फोटो : Freepik.com
विधि

रोटियों से नूडल्स बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो सभी सब्जियों को एक ही साइज में काटकर साइड में रख लें। गाजर को काटने की जगह उसे कद्दूकस करें, क्योंकि कद्दूकस करने से इसका स्वाद ज्यादा बढ़ जाता है।

4 of 7
रोटी से नूडल्स बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
अब सब्जियों को साइड में रखकर रोटियों को इस आकार में लंबा-लंबा काट लें। इसे इस तरह से काटें कि ये ये देखने में नूडल्स के जैसा ही लगे। इन्हें काटने के बाद एक कढ़ाई में दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें और रोटियों को उसमें डालकर हल्का भून लें। गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे निकालकर एक प्लेट में रख लें।
विज्ञापन

5 of 7
रोटी से नूडल्स बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
अब उसी कढ़ाई में तेल डालकर उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। इसके बाद उसमें प्याज डालकर भूनें। जब प्याज भुन जाए तो उसमें सभी सब्जियों को एक साथ डालकर मिक्स कर दें। इसी दौरान इसमें विनेगर भी मिक्स करें।
विज्ञापन

6 of 7
रोटी से नूडल्स बनाने की विधि - फोटो : instagram
अब सब्जियों को सही से फ्राई करें। जब सब्जियां पक जाएं तो उसमें भुनी हुई रोटियों को डालकर मिक्स करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोटी से नूडल्स बनाने की विधि - फोटो : instagram
आखिर में इसमें सोया सॉस और चिली सॉस डालें और सही से मिलाएं। मिलाते-मिलाते इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर डालें और 2 से 3 मिनट चलाएं। जब मसाले में नूडल्स अच्छी तरह से मिल जाएं तो गैस बंद करें और उसके ऊपर से उसमें बारीक कटा हरा धनिया डालें। बस ये नूडल्स खाने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें