फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: इन रेसिपीज से बनाएं सर्दियों में चार तरह के पकौड़े, चाय के साथ करें सर्व

Wed, 24 Nov 2021 09:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पकौड़े बनाने की रेसिपी - फोटो : Istock
पकौड़े के बिना मानसून अधूरा होता है लेकिन सर्दी के मौसम में भी पकोड़े खाने का अपना ही मजा है। हल्की गुलाबी ठंड में गर्मागर्म चाय के साथ जब पकौड़े सर्व होते हैं तो उसका स्वाद अधिक लजीज लगने लगता है। हालांकि जहां बरसात के मौसम में पकौड़े के लिए सीमित विकल्प होते हैं तो वहीं सर्दियों में तरह तरह के पकौड़ें बनाएं और खाए जा सकते हैं। सर्दियों में मौसमी सब्जियों की बहार होती है। तरह तरह की सब्जियां बाजार में आ जाती हैं, जो सेहत के लिए भी लाभदायक होती हैं। इन सब्जियों से कई तरह की डिश बन सकती हैं। जैसे गोभी से आप कई तरह की सब्जी, सटफ्ड पराठे और स्नैक्स बना सकते हैं। इसी तरह पालक, गाजर, प्याज और भी कई सब्जियां हैं जिनके इस्तेमाल से लजीज स्नैक्स बना सकते हैं। सर्दियों में इन्हीं सब्जियों से आज हम तरह तरह के पकौड़े बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। ये रही सब्जियों के पकौड़े बनाने की रेसिपीज ।
विज्ञापन

2 of 5
पालक पकौड़े - फोटो : Istock
पालक के पकौड़े की सामग्री

पालक, बेसन, हरी मिर्च कटी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, तेल और नमक

पालक पकौड़े बनाने का रेसिपी

स्टेप 1- बेसन में पानी मिलाकर थोड़ा गाढ़ा घोल बना लें और 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। 

स्टेप 2- तब तक पालक के पत्तों को अच्छे से धोकर बारीक काट लें। इसे बेसन के घोल में अन्य सामग्री के साथ मिला लें।

स्टेप 3- कड़ाही में तेल गर्म करें पकोड़े को घोल कर डालें। गोल्डन ब्राउन होने तक तलें और फिर पेपर नैपकिन में निकाल लें। इससे अतिरिक्त तेल अलग हो जाएगा। 
पालक पकौड़े तैयार हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हरी मेथी के पकौड़े - फोटो : Pixabay
हरी मेथी के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री

बेसन, हल्दी, मिर्च पाउडर,अजवाइन, हींग, बारीक कटा प्याज, कटी हरी मिर्च, सोडा, नींबू का रस, हरा धनिया, नमक, पानी, तेल

हरी मेथी के पकौड़े बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- मेथे का धोकर बारीक काट लें। अब इसमें बेसन, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, नींबू और अन्य मसाले मिलाकर कर पानी में घोल लें। ध्यान रहें घोल गाढ़ा हो, इससे पकौड़े क्रिस्पी बनेंगे। 

स्टेप 2- कड़ाही में तेल गर्म करके पकौड़े के घोल को डालें और सुनहरा होने तक मध्यम आंच में तल लें। 

चाय और साॅस के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

4 of 5
प्याज के पकौड़े - फोटो : Pixabay
हरे प्याज के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री

हरे प्याज, बेसन, चावल  का आटा, हरी मिर्च, हरा धनिया, पुदीना के पत्ते, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, तेल, नमक

हरे प्याज के पकौड़े की रेसिपी 

स्टेप 1- हरे प्याज के पकौड़े बनाने के लिए एक कटोरे में बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटे पुदीना के पत्ते, कटी हरी मिर्च, बारीक कटे हरे प्याज और नमक डालकर पानी में घोल लें। 10 मिनट के लिए अलग रख दें।

स्टेप 2- तब तक एक पैन में तेल गर्म करके पकौड़े के बेटर को डालें और सुनहरा होने तक भून लें। तेल निचोड़ते हुए निकाल लें। 

आपके प्याज पकौड़े तैयार हैं। चटनी संग सर्व करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोभी पकौड़े - फोटो : archna kitchen
गोभी के पकौड़े बनाने की सामग्री

फूल गोभी, बेसन, चावल का आटा, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, तेल

फूलगोभी के पकौड़े बनाने का तरीका

स्टेप 1- फूलगोभी को टुकड़ों में काट कर अच्छे से धोकर पानी में उबाल लें। गोभी नरम हो जाए तो गैस बंद कर दें।

स्टेप 2- एक कटोरे में बेसन, चावल का आटा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक, गरम मसाला, धनिया पाउडर मिलाकर थोड़ा थोड़ा पीनी डालते हुए अच्छे से घोल कर लें।

 स्टेप 3- अब कढ़ाई में तेल गर्म करें। बेसन के घोल में गोभी को डुबोकर गर्म तेल में डालकर सुनहरा होने तक मध्यम आंच में तल लें।

आपके गोभी पकौड़े तैयार हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें