फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: बेसन से बना ये टेस्टी स्नैक्स, टी टाइम के लिए है पर्फेक्ट

Wed, 04 May 2022 12:44 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
besan
बेसन एक ऐसी सामग्री है जिससे हम बहुत सारे स्नैक्स तैयार कर सकते हैं। मीठे से लेकर नमकीन आइटम बनाने के लिए बेसन की मदद ली जा सकती है। अगर आपकी रसोई में बेसन रखा है हो खाने से लेकर नाश्ते की डिश बनकर तैयार हो सकती है। आज हम बेसन से बने तीन स्नैक्स की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसने बनाना बेहद आसान है। साथ ही ये टी टाइम के लिए परफेक्ट स्नैक्स है। आगे की स्लाइड में जानें क्या है स्नैक्स की रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 5
besan
बेसन की मसालेदार मठरी
मठरी आमतौर पर मैदे से बनकर तैयार होती है। लेकिन इस बार हम इसमे बेसन का ट्विस्ट लेकर आए हैं। इसे बनाने के लिए जरूरत होगी- बेसन दो कप, मैदा दो कप, हींग, जीरा, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, तेल मोयन के लिए, नमक स्वादानुसार। 
विज्ञापन

3 of 5
besan
बनाने की विधि
मठरी बनाने के लिए किसी बाउल में मैद, नमक, अजवाइन और थोड़ा सा तेल डालकर मिक्स करें। फिर इस आटे को पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। इस आटे को 15 मिनट के लिए छोड़ दें। एक दूसरे बाउल में बेसन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हींग, गरम मसाला, जीरा और थोडा सा तेल डालकर मिलाएं। इस आटे को पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। 

4 of 5
mathari - फोटो : pixabay
15 मिनट बाद मैदा और बेसन दोनों को आटे को चार भागों में बांट लें। मैदे के आटे को लोई बनाकर बेल लें। इसी तरह से बेसन के आटे की भी लोई बनाकर बेल लें। फिर दोनों को एक साथ दूसरे के ऊपर रखकर बेल लें। फिर इसे रोल करें। अब चाकू की मदद से आधा इंच मोटा टुकड़ा काट लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mathari - फोटो : pixabay
अब इस गोल टुकड़े को हाथों की मदद से दबाकर हल्का सा बेल लें। फिर कांटे की मदद से इस मठरी पर छेद बना लें। जिससे कि ये क्रिस्पी बनें। इसी तरह से सारे आटे की मठरी बनाकर तैयार कर लें। अब कड़ाही में तेल गर्म करें और धीरे-धीरे कर मठरियों को डालें। इन्हें तब तक तलें जब तक कि ये सुनहरे ना हो जाएं। बस ठंडाकर किसी एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें