Tips to Protect Pulses: भारत के लगभग हर घर में दालों का इस्तेमाल होता है। लोग रोजाना ही दाल का सेवन करते हैं। ऐसे में दाल कई वैरायटी में भी आती है। तोर या अरहर दाल से लेकर चना दाल, उड़द दाल, मूंग दाल, मसूर की दाल समेत कई तरह की दाल भारतीय रसोइयों में मिल जाएगी। दाल खाने में स्वादिष्ट और रोज सेवन योग्य होने के साथ ही प्रोटीन युक्त अनाज भी है, जो कई तरह की बीमारियों के लिए अच्छी मानी जाती है। रोजाना इस्तेमाल होने के कारण लोग कई तरह की दाल अपनी रसोई में स्टोर करके रखते हैं लेकिन अक्सर लंबे समय तक दाल रखने से उसमें कीड़े लग जाते हैं। कई बार दाल में कंकड़ और गंदगी आदि ज्यादा होती है, जिसे साफ करके ही दाल को पकाया जा सकता है। कंकड़ और कीड़ों के कारण दाल धीरे धीरे पूरी तरह से खराब हो जाती है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि दाल से कीड़े और कंकड़ आसानी से कैसे साफ किए जाएं, ताकि वह लंबे समय तक स्टोर की जा सके।