फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips for Making Soup: घर पर बनाना है रेस्टोरेंट स्टाइल सूप तो इन बातों का रखें ध्यान

Fri, 13 Dec 2024 03:37 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेस्टोरेंट-स्टाइल सूप को घर पर बनाना आसान है, बस आपको कुछ टिप्स और सही तकनीकों का पालन करना होगा। आइए आपको इन ट्रिक्स के बारे में बताते हैं। 

 
विज्ञापन
1 of 7
घर पर बनाना है रेस्टोरेंट स्टाइल का सूप तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock
Tips for Making Soup: सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे मे लोगों ने अपने खानपान में काफी बदलाव किया है। इस मौसम में लोग गर्मी चीजें ज्यादा खाते हैं, ताकि उनका शरीर अंदर से गर्म बना रहे। शरीर को गर्म रखने के लिए सूप बनाकर पीना लोगों को काफी पसंद आता है। सर्दियों के मौसम में सूप न केवल शरीर को गर्म रखने में मदद करता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। ठंड के मौसम में सूप का मजा ही अलग होता है।

सब्जियों और दालों से बने सूप विटामिन, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। सर्दियों में कम पानी पीने से जो शरीर डिहाइड्रेट होता है, उसमें आदउस कमी को भी सूप पूरा करता है, लेकिन कई बार रेस्टोरेंट स्टाइल  सूप घर पर नहीं बन पाता है। ऐसे में हम आपको घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल सूप बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। कुछ बातों का ध्यान रखकर आप घर पर स्वादिष्ट सूप बना सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
ताजा होनी चाहिए सब्जियां - फोटो : Freepik.com
ताजा होनी चाहिए सब्जियां

सूप बनाने जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि उसमें जिन सब्जियों का इस्तेमाल कर रहे हैं वो ताजी होनी चाहिए। अगर सब्जियां ताजी नहीं होंगी तो सूप का स्वाद खराब हो जाएगा। इसलिए हमेशा ताजी सब्जियां ही इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

3 of 7
सहीं हों मसाले - फोटो : iStock
सहीं हों मसाले

सूप बनाने के लिए उसमें डालने वाले मसालों का खास ध्यान रखें। इसे बनाने के लिए तुलसी, अजवाइन, पार्सले, थाइम, और काली मिर्च का सही उपयोग करें। स्वाद बढ़ाने के लिए अदरक-लहसुन पेस्ट का उपयोग करें।  यदि लहसुन नहीं खाते हैं, तो उसे स्किन करें। 

4 of 7
सही हो गाढ़ापन - फोटो : instagram
सही हो गाढ़ापन

सूप को गाढ़ा करने के लिए कॉर्नफ्लोर का पानी और ब्लेंड की हुई सब्जियां डालकर सूप को रेस्टोरेंट जैसा गाढ़ा बनाएं। ध्यान रखें कि सूप न बहुत गाढ़ा हो और न ही पतला।  इसकी सही कंसिस्टेंसी बनाए रखना जरूरी है।

 
विज्ञापन

5 of 7
धीमी आंच पर पकाएं - फोटो : instagram
धीमी आंच पर पकाएं

सूप को धीमी आंच पर धीरे-धीरे पकाने से फ्लेवर अच्छे से डिवेलप होते हैं।  यदि आप इसे तेज आंच पर पका देंगे, तो ये पक तो जाएगा लेकिन इसमें मसालों का स्वाद नहीं आएगा। बीच-बीच में चखकर संतुलित स्वाद सुनिश्चित करें।  
विज्ञापन

6 of 7
क्रीम और बटर का सही उपयोग करें - फोटो : instagram
क्रीम और बटर का सही उपयोग करें

टमाटर, मिक्स वेज सूप को क्रीमी बनाने के लिए थोड़ी क्रीम या फिक मक्खन डालें। क्रीम से सूप में समृद्धता और रेस्टोरेंट जैसा टेक्सचर आता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गार्निश करें - फोटो : instagram
गार्निश करें

सूप को सर्व करने से पहले हमेशा गार्निश करें। इसके लिए फ्रेश क्रीम, हरे धनिये या पार्सले की पत्तियां, तले हुए ब्रेड, या चीज का उपयोग करें।  यह सूप को प्रेजेंटेबल बनाता है।  इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप घर पर ही स्वाद और लुक में रेस्टोरेंट जैसा सूप तैयार कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें