Mooli Ka Achar: गर्मी के मौसम में लौकी, तोरई खा-खाकर अगर आप बोर हो गए हैं तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। सर्दी का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में बाजार में काफी रंग-बिरंगी सब्जियां मिलती हैं। सब्जियां मिलने के साथ-साथ इस मौसम में लोग तरह-तरह के पराठे खाना पसंद करते हैं। इन पराठों के साथ इस मौसम में रायता और मूली का अचार बनाया जाता है।
शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे सर्दियों में मिलने वाला मूली का अचार पसंद होगा। वैसे तो मूली का अचार बनाना काफी आसान है, लेकिन बावजूद इसके कई बार लोग ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से अचार स्वादिष्ट बनने की बजाय सड़ने लगता है। आज हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी आसान विधि से इस अचार को बनाकर सर्दियों में पराठों का मजा ले पाएं।