फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarbooz ke Chilke Ki Sabji: इस रेसिपी के बारे में जानकर फेंकना छोड़ देंगे तरबूज के छिलके

Thu, 24 Apr 2025 03:32 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप भी तरबूज खाने के बाद उसके छिलके फेंक देते हैं, तो अब से ऐसा करना बंद कर दीजिए। यहां हम आपको इससे सब्जी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
तरबूज के छिलके की सब्जी बनाने की विधि - फोटो : freepik
Tarbooz ke Chilke Ki Sabji: गर्मी के मौसम में बाजार में तरबूज आना शुरू हो गए हैं। तरबूज के सेवन से न सिर्फ शरीर को ठंडर मिलती है, बल्कि ये आपको लू से बचाती है। तरबूज को विभिन्न तरह से खाया जा सकता है। बहुत से लोग इसे ऐसे ही सलाद के रूप में खाते हैं तो वहीं बहुत से लोग इसका सेवन जूस के रूप में करते हैं।

तरबूज खाने के बाद इसके छिलके हर कोई फेंक देता है। पर, क्या आप जानते हैं कि तरबूज के छिलकों से भी एक स्वादिष्ट रेसिपी को तैयार किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको तरबूज से बनने वाली सब्जी के बारे में बताएंगे। यदि आपने एक बार इसकी सब्जी बनाकर खा ली, तो आप कभी दोबारा तरबूज के छिलके फेकेंगे नहीं। 
विज्ञापन

2 of 6
तरबूज - फोटो : Adobe stock
तरबूज के छिलकों की सब्जी बनाने का सामान
  • तरबूज के छिलके का सफेद भाग 
  •  सरसों का तेल 
  •  हींग – 1 चुटकी  
  •  जीरा – 1/2 चम्मच  
  •  हल्दी – 1/2 चम्मच  
  •  नमक – स्वादानुसार  
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच  
  •  गरम मसाला – 1/4 चम्मच  
  •  हरी मिर्च – 1 
  •  अदरक – 1/2 चम्मच 
  •  हरा धनिया 

 
विज्ञापन

3 of 6
सब्जी बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
सब्जी बनाने की विधि

तरबूज के छिलके की सब्जी बनाने के लिए आपको सबसे पहले तरबूज के छिलके के सफेद भाग को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना है। इसके लिए छिलके के हरे भाग को छीलकर हटा दें।

4 of 6
सब्जी बनाने की विधि - फोटो : Adobe Stock
इसके बाद अब एक कढ़ाई में थोड़ा सा सरसों का तेल गर्म करें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा जीरा डालें और इसे सुनहरा होने तक भूनें। जब ये भुन जाए तो इसमें हींग डालें।
विज्ञापन

5 of 6
सब्जी बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
इसके बाद तेल में कद्दूकस की हुई अदरक और बारीक कटी हरी मिर्च डालें और इसे मिक्स करें। इसके बाद इस कढ़ाई में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। इस मसाले को कुछ देर कर भूनें और फिर उसमें कटे हुए तरबूज के छिलके डाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तरबूज के छिलके की सब्जी - फोटो : instagram
अब इसमें नमक और गरम मसाला डालें और मिक्स करें। आखिर में थोड़ा सा पानी देरकर इसे ढक दें और कम से कम दस मिनट तक पकने दें। जब ये पूरी तरह से गल जाए तो इसमें ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें। बस ये तरबूज के छिलकों की सब्जी अब परोसने के लिए तैयार है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें