फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rice Kanji Recipe: भीषण गर्मी में शरीर को राहत देगी चावल की कांजी, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

Thu, 24 Apr 2025 11:18 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप गर्मी से परेशान हैं तो चावल की कांजी आपको इससे राहत दिलाएगी। यहां हम आपको आसान विधि से चावल की कांजी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
भीषण गर्मी में शरीर को राहत देगी चावल की कांजी - फोटो : Adobe stock
Rice Kanji Recipe: अप्रैल का महीना है और अभी से कई जगहों का पारा 40 डिग्री के पार होने लगा है। ऐसे में तेज धूप और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं। पेट खराब होने का सबसे आम कारण खराब खानपान होता है। ऐसे में हर किसी को इस मौसम में ऐसे पकवानों का सेवन शुरू करना चाहिए, जो शरीर को राहत पहुंचाए।

यहां हम एक ऐसे पकवान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन कई अभिनेत्रियां भी करती हैं। हम बात कर रहे हैं चावल की कांजी की, जिसे बनाना भी आसान है और इसके सेवन से आपको गर्मी से राहत मिलेगी। तो चलिए बिना देर करते हुए आपको ये बनाना बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
चावल की कांजी - फोटो : freepik.com
चावल की कांजी बनाने का सामान
  • चावल – 1/2 कप  
  • पानी – 3-4 कप  
  • काला नमक या सेंधा नमक
  • थोड़ा सा दही (वैकल्पिक)  
  •  प्याज
  • हरी मिर्च
  • करी पत्ता

 
विज्ञापन

3 of 7
चावल की कांजी बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

चावल की कांजी बनाने के लिए आपको सबसे पहले चावलों को अच्छी तरह से धो लेना है। इसे धोने के बाद एक बर्तन में लेकर पानी में पकाने के लिए रख देना है।

4 of 7
चावल की कांजी बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
ध्यान रखें कि इसमें जो पानी है, उसे ही कांजी कहते हैं, इसलिए ये पतला ही होना चाहिए। यानी कि पानी उतना डालें कि चावल भी पक जाएं और उसमें सूप जैसा पानी भी बचा रहे। जब ये पर जाए तो इसे रातभर (8-12 घंटे) कमरे के तापमान पर ढककर रखें।
विज्ञापन

5 of 7
चावल की कांजी बनाने की विधि - फोटो : freepik
यदि आप चाहते हैं कि ये इसमें जल्दी फर्मेंटेशन हो जाए तो थोड़ा सा दही भी मिला सकते हैं। वैसे तो बिना दही से भी फर्मेंटेशन रातभर में हो जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
चावल की कांजी बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
रातभर भिगोने के बाद ये हल्की खट्टी हो जाएगी। इसके बाद पहले थोड़ा सा नमक डालें और इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च या नींबू का रस भी डाल सकते हैं। प्याज बगैरह डालकर आप न सिर्फ इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं, बल्कि इसके सेवन से भी गर्मी में आपको राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चावल की कांजी बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
इन परेशानियों से मिलेगी राहत

यदि गर्मी के मौसम में आप नियमित रूप से चावल की कांजी का सेवन करेंगे तो इससे न सिर्फ पाचन सुधरता है, बल्कि ये पेट को ठंडक देती है। चावल की कांजी आपको हीट स्ट्रोक से बचाती है। इसलिए हर दिन इसका सेवन करना शुरू कर दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें