फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2023: नौ दिन के उपवास में भी रहना है ऊर्जावान जरूर करें इन चीजों का सेवन

Sun, 15 Oct 2023 12:23 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी इस बार शारदीय नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं, तो नौ दिन ऊर्जावान रहने के लिए कुछ चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। 
विज्ञापन
1 of 7
Shardiya Navratri - फोटो : अमर उजाला।
Shardiya Navratri 2023: हर साल की तरह इस साल भी पितृ पक्ष खत्म होने के बाद शारदीय नवरात्रि की शुरूआत 15 अक्तूबर से होगी। 9 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में लोग सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं। नवरात्रि के दिनों में लोग अपने घरों के साथ-साथ कई जगह बड़े-बड़े पंडाल लगा कर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करते हैं।

मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से इन दिनों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में बहुत से लोग नौ दिन व्रत भी रखते हैं। बहुत से लोग तो एक समय खाना खा लेते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग नवरात्रि में फलाहार से व्रत रखते हैं। इसके लिए वो बस एक समय फलाहार खाते हैं। ऐसे में कई बार उन्हें कमजोरी लगने लगती है।

इसी के चलते आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से आप पूरे नौ दिन व्रत रखने के बाद भी ऊर्जावान रहेंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
coconut water - फोटो : istock
नारियल पानी

चाहे व्रत हो या ना हो, नारियल पानी का सेवन किसी भी समय करने से आपके शरीर की कई परेशानियां खत्म हो सकती हैं। अगर आप नौ दिन के व्रत में नारियल पानी पिएंगे तो इससे आपके शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होगी। ये आपको हाइड्रेट भी रखेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
Dry Fruits - फोटो : Pixabay
मेवा

ड्राईफ्रूट के सेवन से शरीर को कई तरह की ऊर्जा मिलती है। ऐसे में कोशिश करें कि व्रत में जब भी हल्की भूख लगे तो थोड़े से मेवों का सेवन करें। इसके सेवन से आपकी एनर्जी में किसी तरह की कमी नहीं आएगी। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
जूस

व्रत के दौरान सुबह जूस पीना काफी सही विकल्प है। इसे पीने से आपके शरीर में एक तो पानी की कमी नहीं होगी, साथ ही में इसके सेवन से आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
Milk - फोटो : Istock
दूध

अगर आपको व्रत के दौरान भूख लग रही है लेकिन कुछ खाने का मन नहीं हैं तो आप एक गिलास ठंडा दूध पी सकते हैं। इससे आपका पेट भी भर जाएगा और साथ ही में आपको लो फील नहीं होगा। 
विज्ञापन

6 of 7
लस्सी - फोटो : pixabay
लस्सी

अभी मौसम में इतना बदलाव नहीं आया है। ऐसे में आप दही से लस्सी बनाकर भी पी सकते हैं। कोशिश करें कि इसे लंच के समय पिएं, ताकि आपका पेट भरा रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
fruit
फलों की चाट

व्रत के बीच में हल्की भूख के लिए ये एक सबसे बेहतर विकल्प है। फलों की चाट खाने से आपके शरीर में स्फूर्ति बरकरार रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें